{"_id":"121-55567","slug":"Lakhimpur-55567-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 ग्राम पंचायतों में बनेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 ग्राम पंचायतों में बनेंगे शौचालय
Lakhimpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वच्छता समिति की बैठक में प्रस्ताव पास
एक शौचालय के निर्माण पर खर्च होंगे 10 हजार
लखीमपुर खीरी। निर्मल भारत अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2012-13 में जिले की 55 ग्राम पंचायतों को चुना गया है, जिनमें शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इनमेें शामिल 28 लोहिया गांवों में 8380 शौचालय बनाने का प्रस्ताव है। वहीं जेई/एई प्रभावित 18 गांवों को प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक शौचालय के निर्माण को 10 हजार की लागत तय की गई है, जिसमें नौ सौ रुपये लाभार्थी को स्वयं खर्च करने होंगे।
जिला स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम के अनुमोदन के पश्चात निर्मल भारत अभियान को गति मिल गई है। करीब आठ माह बीतने के परिणाम स्वरूप तमाम ग्राम पंचायतें इस योजना के लाभ से वंचित रह गई है, जिन्हें अगले वित्तीय वर्ष का इंतजार करना होगा। बताते चलें कि जिले में कुल 995 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें से महज 55 ग्राम पंचायतों में ही निर्मल भारत अभियान के तहत कार्य कराएं जाएंगे। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि 28 लोहिया गांवों में 8380 लाभार्थियों को शौचालय का लाभ मिलेगा। जबकि अन्य 27 ग्राम पंचायतों में 11334 शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस निधि के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अलग खाता खुलवाया जा रहा है, जो ग्राम निधि 6 के नाम से जाना जाएगा। एक शौचालय की निर्माण लागत 10 हजार रुपये रखी गई है, जिसमें लाभार्थी को नौ रुपये का योगदान करना होगा और 4600 रुपये निर्मल भारत अभियान व 4500 रुपये मनरेगा से खर्च किए जाएंगे। मनरेगा की मैचिंग ग्रांट उपलब्ध होने पर निर्मल भारत अभियान की धनराशि व्यय की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि इस अभियान के लिए अभी तक 3.77 करोड़ केंद्राश व 84.65 लाख राज्यांश प्राप्त हो चुका है।
0000
नौ ग्राम पंचायतों को ‘निर्मल’ बनाने पर जोर
निर्मल भारत अभियान के तहत जिले की नौ ग्राम पंचायतों को ‘निर्मल’ बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इन्हें रोल मॉडल के तौर पर विकसित करने का लक्ष्य है। गोला ब्लाक की ग्राम पंचायत जड़ौरा व मढ़िया, बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट 14, बेहजम की प्रतापपुर, पलिया की कजरिया, सिंगहिया व बनकटी, बिजुआ ब्लाक की छैरासी और पसगवां ब्लाक की चोरहा खुर्रमनगर को चुना गया है।