{"_id":"121-55254","slug":"Lakhimpur-55254-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने साइकिल सवार रौंदा, मौत
Lakhimpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसनौर निवासी नरेंद्र सिंह (45) साइकिल से ढ़ाखनपुर गांव से वापस सिसनौर आ रहे थे। बताया जाता है शनिवार देर सायं कि गांव से कुछ पहले ही पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया और बंद हो गया। इस हादसे में साइकिल सवार नरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालन मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।