फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से लहराया तिरंगा

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से लहराया तिरंगा

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सभी जगह दिखा जश्न का माहौल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के पहले स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर देश प्रेम के जज्बे को उजाकर किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
बांकेगंज। कस्बे में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में ध्वजारोहण हुआ। ब्लाक मुख्यालय में प्रमुख कुसुमा देवी, पशु चिकित्सालय में डॉ. रविकांत, गुरुनानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर में प्रबंधक कीर्तन सिंह और प्रिसिंपल कुलवंत सिंह चीमा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

पड़रिया तुला । शहीदों की याद में कस्बे के मुख्य चौराहे पर सामजसेवियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया गया। कस्बे के सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों के बच्चों ने कस्बे में गाजेबाजे के साथ प्रभात फेरी भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। ब्लाक कार्यालय में बीडीओ बीआर त्रिपाठी, कोतवाली में सीओ ओमवीर सिंह, तहसील में एसडीएम मंशाराम वर्मा, नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
पसगवां। ब्लाक में बीडीओ बालगोविन्द शुक्ला, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएससीएल शुगर, अजवापुर में सहायक उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने ध्वजारोहण किया।
भीखमपुर। प्राथमिक, पूर्वप्राथमिक विद्यालय, शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक विद्यालय, सरस्वती शिशु मन्दिर समेत अन्य कई विद्यालयों में संयुक्त रूप से प्रभातफेरी निकालकर शहीद राजनारायण जी की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण कर शहीद जी का माल्यार्पण किया।
अमीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्षेत्र की बैंकों, स्कूलों, पुलिस चौकी, चीनी मिल में तिरंगा फहराया गया।
कुम्भी चीनी मिल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिल के मुख्य महाप्रबंधक एन सी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
महेवागंज। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पलियाकलां। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष केबी गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसील प्रांगण में एसडीएम विजय बहादुर ने ध्वज फहराया। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मुन्ना ने तिरंगा फहराया और एनसीसी परेड की सलामी ली। गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट ने तिरंगा फहराया। दि इंडियन एकेडमी में एमडी उमेश गुप्ता ने तिरंगा लहराया और बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गुरुकुल एकेडमी में अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने, रामलीला बालिका इंटर कॉलेज में अध्यक्ष विजय महेंद्रा ने, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। रामलीला विद्यालय में छात्राओं ने आकर्षक हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी भी लगाई। इसके अलावा दून स्कूल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, पलिया मांटेसरी, सरस्वती विद्या मन्दिर आदि में भी ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नगर के बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड चीनी मिल, दुधवा पार्क मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, डाकघर एवं सभी बैंकों में भी ध्वजारोहण हुआ। कस्बा भीरा की विवेकानंद एकेडमी में बच्चों ने मार्चपास्ट निकाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
उचौलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बे के स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। कस्बे के प्रभालय कांवेंट स्कूल और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने देशभक्ति गीत,नाटक आदि प्रस्तुत किए।
तिकुनियां। कस्बे के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण कोतवाली के इंसपेक्टर पीके मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मां भगवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण विधायक अजय मिश्र टैनी ने किया।
बेलरायां। सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं पर धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों में राष्ट्र की भावना पैदा की ।
फरधान। ग्राम सभा शंकरपुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान सरला वर्मा ने ध्वजारोहण किया। कस्बा स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक मंजीत सिंह कम्बोज ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
नीमगांव। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नीमगांव में ग्राम प्रधान छोटी देवी ने, जनता मांटेसरी स्कूल में विद्यालय अध्यक्ष सतीशचंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
धौरहरा। तहसील कार्यालय पर तहसीलदार, ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ तथा नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। एलीट ऐकेडमी सिसैया और गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मितौली के जवाहर नवोदय विद्यालय, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज आदर्श इंटर कॉलेज, केदार सिंह मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ राजेश कुमार ने थाने पर एसओ ने ध्वजारोहण किया। ब्लाक बिजुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय दमगढ़ी में प्रधानाध्यापिका डॉ. नमिता विश्वास ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
शारदानगर में सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अर्जुन यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कालोनी प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। किसान इंटर कॉलेज नीमगांव में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बेहजम में माता राजरानी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
ओयल। स्वतंत्रता दिवस नगर पंचायत ओयल में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा सिंह न ध्वजारोहण किया। प्राइमरी पाठशाला प्रथम व द्वितीय में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भारतीय स्टेट बैंक पर उपप्रंबंधक लेखा एके मेहरोत्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बैंक कर्मियों ने अनेक कार्यक्रम पेश किए।
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव में एसओ शिवशंकर सिंह श्याम मनोहर इंटर कॉलेज नीमगांव में प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी, शहीद राजनरायन स्मारक इंटर कालेज में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया।
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में एसडीएम एसपी सिंह, मंडी समिति में सचिव ओंमकार, नगर पालिका में अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कोतवाली में सीओ टीपी सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रदेश रत्न दीपाली गुप्ता, विद्यालय प्रधानमंत्री विशोक शुक्ला, उपप्रधानमंत्री नूतन सिंह, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सरस्वती शिक्षा मंदिर में प्रबंधक अरुण दीक्षित और प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, सिल्वर सिटी एकेडमी में विष्णुचंद गुप्त ने ध्वजारोहण किया।
ममरी। सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, साधन सहकारी समिति, इलाहाबाद बैंक, इंडियन चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल, हैदराबाद थाना, वनरेंज परिसर महेशपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय किशुनपुर आदि स्थानों के स्कूलों में बैंडबाजे और झांकियों के साथ प्रभात फेरियां निकालकर ध्वजारोहण किया।
मैलानी। नगर पंचायत में ईओ एके वाजपेई, थाने में एसओ जितेंद्र यादव, सत्य प्रकाश विद्यालय में वयोवृद्ध रामदयाल, कृषक समाज विद्यालय में सत्य प्रकाश अवस्थी, हजारीलाल पब्लिक स्कूल में हरि मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
अलीगंज। ओंमकारदत्त स्मारक विद्या मंदिर में पृथ्वीपाल सिंह पूर्व प्रधान, पुलिस चौकी में प्रभारी वीरपाल सिंह, जनता इंटर कॉलेज में आनंद प्रकाश मिश्र, इलाहाबाद बैंक, जिला सहकारी बैंक, टेलीफोन एक्सचेंज, किसान सेवा सहकारी समिति में प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया।

000
तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कई परिजन सम्मानित
डीएम मनीष चौहान ने जिले के तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों फेरू लाल, छोटे लाल वर्मा व शिव प्रसाद का माल्यार्पण कर और अभिनंदन पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजन भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed