फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुल क्षतिग्रस्त है, वाहन धीरे चलाएं

पुल क्षतिग्रस्त है, वाहन धीरे चलाएं

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरधान। हाईवे पर बना नहर पुल अब खतरनाक हो चला है। पुल में आईं दरारें काफी गहरी हो गईं हैं। प्रतिदिन इस जर्जर पुल से हजारों लोग जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं, लेकिन विभाग को इससे फर्क नही पड़ता। हां! फर्क के नाम पर विभाग ने पुल के दोनों ओर पुल क्षतिग्रस्त है, कृपया वाहन धीरे चलाएं का बोर्ड लगाने का काम जरूर किया है।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर फरधान कस्बे के पास शारदा नहर ब्रांच पर बना पुल काफी समय से खराब है। पुल पर पड़ी स्लैब के दो भागों के बीच डाले गए लोहे के एंगिल जंग लगने से गल गए हैं, जिससे स्लैब में आयी दरारें काफी गहरी हो गईं हैं। पुल के जर्जर होने का आलम यह है जब कोई वाहन गुजरता है तो पुल तेजी से हिलने लगता है। इससे लोगोें के दिल दहल जाते हैं। पुल की ऐसी हालत काफी समय से है अब स्थिति और भी नाजुक हो गई है। चौड़ी दरारें आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बन रहीं हैं। दरारों की वजह से अबतक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस पुल से गुजरने वाले फरधान थाने के दीवान सुंदर वर्मा, मुंशी शंभूनाथ उपाध्याय, शिक्षक संजय कुमार बताते हैं कि जब कोई भारी वाहन आ जाता है तो पुल के हिलने से कलेजा मुंह तक आ जाता है। ऐसा नहीं पुल की हालत से विभाग वाकिफ नही है। 16 मार्च 2013 के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘इस पुल से गुजरते हुए दहल जाता है दिल’ नामक शीर्षक से खबर छापी तो विभाग ने सुधार के नाम पर पुल की दरारों पर तारकोल आदि का लेप लगवा दिया, जो कुछ ही दिनों में उधड़ गया। पुल के पहले दोनों तरफ ब्रेकर बनवाने के अलावा रोड के किनारे बोर्ड लगवा दिया कि पुल क्षतिग्रस्त है कृपया वाहन धीरे चलाएं और फिर जैसा चल रहा था वैसा चलने लगा। जिले के आला अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि आए दिन इस पुल से गुजरते हैं, लेकिन उनका भी पुल की हालत पर ध्यान नही जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुल ने ली थी राजू की जान
पिछले वर्ष पुल से गुजरते वक्त राजू को लखीमपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया था। हादसे में राजू की मौत हो गई थी। मन्योरा निवासी बलवंत भी दरारों की वजह से टकराए थे, इससे उनके सिर में गंभीर चोट आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed