फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित पांच लोगों की जान गई

सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित छह लोगों की जान गई

Fri, 01 Mar 2019 11:48 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित पांच लोगों की जान गई
लखीमपुर खीरी। जिले में 24 घंटे के अंदर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात निघासन क्षेत्र में वाहन ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। थाना फूलबेहड़, भीरा और हैदरबाद और पलियाकला क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की हादसों ने जान ले ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी शव घर वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की जान गई
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव बलदेव पुुरवा निवासी रामासरे यादव ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गांव बंगलहा राज निवासी कल्लू का 35 वर्षीय पुत्र प्रकाश उनके घर में काम करता था। गांव हरीपुरवा निवासी रामबिलास यादव की पुत्री की शादी गुरुवार को थी, जिसमें शामिल होने उनका पुत्र संजीत (25) और नौकर प्रकाश (35) गया था। दोनों रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। इंद्रावती फिलिंग स्टेशन के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। प्रकाश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रकाश के तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के भाई उत्तम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। मरने वाले दोनों युवक बिना हेलमेट थे।
विज्ञापन


11 मई को संजीत की होनी थी शादी
निघासन। बलदेव पुरवा निवासी रामासरे के दो बेटे उत्तम और संजीत हैं। संजीत का विवाह सिसैया निवासी रामधार यादव की पुत्री के साथ 11 मई को होना था। उसकी मंगनी आदि हो चुकी थी। मृतक की मां माया देवी और उसकी भाभी रजनी शादी की तैयारियों में अभी से जुट गई थीं। उसकी मौत से दोनों सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से बुजुर्ग ने दम तोड़ा
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ के गांव अशोगापुर निवासी गेंदनलाल (75) बृहस्पतिवार की दोपहर बसैगापुर की बाजार गए थे। वापस आते समय शाम करीब चार बजे बाइक ने गांव अग्गरखुर्द के निकट गन्ना सेंटर के पास उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। घायल को परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
लखीमपुर खीरी। थाना भीरा के गांव बझेरा निवासी विनोद (30) बृहस्पतिवार की शाम साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इटकुटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को पहले सीएचसी बिजुआ में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी रात करीब नौ बजे मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे।

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी रविशंकर का बेटा अंकित कुमार (22) एक समारोह से लौट रहा था। उसके पास हेलमेट भी नहीं था। हरिहरपुर नहर पुल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अंकित की ट्रक के नीचे कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। इंस्पेक्टर (अपराध) ताहिर हुसैन ने बताया कि मृतक के पिता रविशंकर की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है।

ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत
पलियाकलां। फुलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय मजदूर की खेत में गन्ना भरते समय ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। इससे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव फुलवरिया निवासी अरुण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर को वह एक फार्मर का गन्ना भरवाने खेत में गया हुआ था। गन्ना भरवाते समय अरुण ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अरविंद राय व यूपी 100 पुलिस मौके पर जा पहुंची। चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कार की टक्कर से ओवरब्रिज के नीचे गिरा बाइक चालक
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी नितिन गुप्ता (27) बृहस्पतिवार की शाम शहर के एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। वापस आते समय बाइक पर उनकी मां श्यामा गुप्ता, पुत्री अनन्या गुप्ता (6) और पुत्र अनुभव (4) सवार थे। वह हेलमेट लगाए हुए थे।
ओवरब्रिज पर हीरालाल धर्मशाला के सामने काफी तीव्र मोड़ है। रात करीब 10 बजे मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि नितिन बाइक से उछलकर ओवरब्रिज के नीचे आ गिरे, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे ओवरब्रिज पर ही घायल पड़े रहे। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर डीपी तिवारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां-बेटे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को भर्ती कर लिया, जबकि दोनों छोटे बच्चे को मामूली चोटे आने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। हादसे के बाद चालक और उसमें सवार लोग कार मौके पर छोड़कर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक सदर ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है।


हादसा: सात
कार ने साइकिल में मारी टक्कर, एक जख्मी
मझगईं। क्षेत्र के गांव बल्लीपुर निवासी व्यापारी राजेंद्र (55) साइकिल से कस्बा मझगईं किसी काम से आया था। मोहम्मद शाहिद के आवास के पास हाईवे पर कार ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे हादसे में राजेंद्र गंभीर हो गया। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला। राहगीरों ने घायल को कस्बे के एक प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed