फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हड़ताल के चलते बैंकों में लटके रहे ताले

हड़ताल के चलते बैंकों में लटके रहे ताले

Tue, 08 Jan 2019 05:01 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल के चलते बैंकों में लटके रहे ताले
लखीमपुर खीरी। देश की 10 ट्रेड यूनियंस केे आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। बैंक कर्मियों ने इलाहाबाद बैंक के सामने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर श्रम विरोधी कानून का लागू करने का आरोप लगाया। हड़ताल के चलते जिले का बैंकिंग कारोबार पूरी तरह ठप रहा। यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि दो सौ करोड़ की क्लीयरिंग और 50 करोड़ का नकद लेनदेन ठप रहा। लीड बैंक मैनेजर जितेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के मंत्री अतुल मेहरोत्रा के नेतृत्व में इलाहाबाद बैंक के सामने हुए धरना प्रदर्शन को यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, संयोजक चंद्र शेखर मिश्र, यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष अनुराग पांडे आदि ने संबोधित करते हुए अपनी मांगे रखीं। धरना-प्रदर्शन में इलाहाबाद बैंक के अनिल शर्मा, शकुंतला शर्मा, सेंट्रल बैंक के संजय बंसल, नीलम वैभव, शैलेंद्र कश्यप, रोहित, कृति मेहरोत्रा, सुनील, योगेंद्र, विकास, सिंडीकेट बैंक के गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर कर रहे हैं हड़ताल
बैंक कर्मियों की मांग है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ करें, प्रतिगामी बैंकिंग क्षेत्र सुधारों को रोकें। बैंकों का निजीकरण बंद करें। सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को विलय न करें। विशाल कार्पोरेट खराब ऋणों को वसूल करें। नियमित बैंकिंग कार्यों की आउट सोर्सिंग बंद करें। सभी बैंकों में पर्याप्त भर्तियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाककर्मी भी रहे हड़ताल पर कामकाज प्रभावित
केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डाक फेडरेशन एनएफपीआई और एफएनपीओ से संबद्ध आल इंडिया पोस्ट इंपलाइज यूनियंस और नेशनल यूनियन आफ पोस्टल इंप्लाइज के बैनर तले डाककर्मियों ने भी हड़ताल रखी। डाक कर्मी पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतन आयोग के न्यनतम वेतन फिटमेंट फार्मूला संशोधित करने, रिक्त पदों को भरने, ग्रामीण डाक सेवकों को सिविल सेवक का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। डाककर्मियों ने प्रधान डाकघर के सामने प्रदर्शन भी किया। इसमें पीके सिंह, विकास वर्मा, राम सेवक वर्मा आदि कर्मचारी नेताओं के अलावा डाककर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed