फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवती का दाह संस्कार, युवक को दफनाकर अंत्येष्टि

युवती का दाह संस्कार, युवक को दफनाकर अंत्येष्टि

Thu, 20 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवती का दाह संस्कार, युवक को दफनाकर अंत्येष्टि
युवती का दाह संस्कार, युवक का शव दफनाया
विज्ञापन

भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। मितौली थाना क्षेत्र के गांव रतहरा में प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात 11 बजे गांव पहुंचे। बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। युवती के शव का दाह संस्कार, जबकि युवक को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम पंचायत ग्रंट इनायतचीफ के गांव रतहरा में बुधवार को दिन भर मातम पसरा रहा। आंखों के सामने खेलते बड़े हुए युवक-युवती की ऐसी मौत से हर कोई हैरान था। जैसे-तैसे परिवार वालों ने अंतिम संस्कार के इंतजाम किए। आरती को उसके परिजनों ने 11 बजे मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया। वहीं दूसरी ओर प्रेमी महावीर मौर्य के शव को घरवालों ने बाग में दफनाकर अंतिम संस्कार किया। दोनों के अंतिम संस्कार में गांव और क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। मृतक महावीर के परिजनों ने बताया कि दोनों कभी एक साथ नही पढ़े और न ही आरती के पास मोबाइल था। आरती की शादी की बात पक्की होने के बाद गोदभराई भी हो गई थी। दोनों की आत्महत्या करने की कहानी गांव में लोगों के गले नहीं उतर रही। सवाल यह उठता है कि लड़की के पिता रविंद्र वर्मा का कहना है कि महावीर ने 10 दिन पहले ही हमारे पड़ोस में ममेरे भाई के यहां छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था। तो क्या 10 दिन में दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ गया कि एक साथ मरने की ठान ली। इसके बाद बिरादरी के डर से आत्महत्या करने की गलती कर बैठे। वहीं सवाल यह भी उठता है कि दोनों छिपकर कहां मिलते थे, क्योंकि दोनों को मिलते हुए गांव में किसी ने नहीं देखा। गांव वालों की मानें तो महावीर में कोई खुराफात नहीं थी। वह व्यवहार कुशल था। वहीं दूसरी ओर आरती भी कभी घर से ज्यादा नहीं निकलती थी। सोमवार को वह घर से शाम को निकलकर दरवाजे के सामने शौचालय जाने की बात कहकर गई थी, जहां से लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन

----------
मृतक से मिला मोबाइल पुलिस के कब्जे में
मृतक महावीर की जेब से मोबाइल मिला था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ मितौली प्रदीप सिंह ने बताया कि मोबाइल की जांच से शायद कोई बात पता चले, जिससे मौत की गुत्थी के अनछुए पहलू उजागर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed