{"_id":"5bd9aca1bdec226953783b77","slug":"91540992161-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक से नहीं, रिटायर्ड कर्मचारी से कराया जा रहा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक से नहीं, रिटायर्ड कर्मचारी से कराया जा रहा कार्य
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज सीएचसी अधीक्षक रिटायर हो चुके एक स्वास्थ्य कर्मचारी से लिपिक के पद का कार्य करवा रहे हैं। जबकि लिपिक पद पर सीएमओ ने कुंभी पीएचसी में तैनात लिपिक को सीएचसी से अटैच करने का आदेश जारी किया है। सीएमओ का निर्देश दरकिनार कर सीएचसी अधीक्षक द्वारा की जा रही मनमानी बांकेगंज सीएचसी से लेकर सीएमओ कार्यालय तक खासी चर्चित है।
सीएमओ कार्यालय फूलबेहड़ सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतकुमार बाजपेई पर इतना मेहरबान हुआ कि उन्हें फूलबेहड़ सीएचसी के साथ- साथ बांकेगंज सीएचसी के लिपिक पद का चार्ज दे दिया। इससे यह दोनों जगहों पर लिपिक के पद का कार्य करने लगे। संतकुमार बाजपेई जुलाई में रिटायरमेंट हो गए। इनके रिटायर हो जाने पर सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल ने कुंभी पीएचसी पर तैनात लिपिक निकित रस्तोगी को बांकेगंज सीएचसी से अटैच कर दिया, लेकिन सीएचसी अधीक्षक की मेहरबानी के चलते संत कुमार बाजपेई ने निकित रस्तोगी को चार्ज न देकर घर से ही सीएचसी चलाने लगे। सीएचसी के लोगों का कहना है कि जुलाई में रिटायर हो चुके हैं और सीएचसी का कार्य अभी भी कर रहे हैं, लेकिन वह सीएचसी न आकर घर से ही कार्य निपटा रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही सीएचसी का चार्ज संभाला है। जानकारी होते ही संतकुमार बाजपेई को संबंधित लिपिक को चार्ज सौंपने के लिए लिखा भी है। इसके बावजूद यदि वह चार्ज नहीं देते हैं तो फिर सीएमओ को लिखा जाएगा। डॉ.सुशील कुमार, अधीक्षक सीएचसी बांकेगंज