फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छोटी काशी को मिलना चाहिए पर्यटन स्थल का दर्जा

छोटी काशी को मिलना चाहिए पर्यटन स्थल का दर्जा

Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
छोटी काशी को मिलना चाहिए पर्यटन स्थल का दर्जा
फोटो-22एलकेएच207
विज्ञापन


'छोटी काशी को मिले पर्यटन स्थल का दर्जा'
भोलेनाथ के जलाभिषेक के बाद पार्टी नेताओं से मिले जितिन प्रसाद

गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने छोटी काशी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक में जितिन ने कहा कि देश प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ भगवान शिव की महिमा से जाना जाता है। छोटी काशी को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलना चाहिए।
बुधवार की सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पार्टी नेताओं के साथ पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मिल रोड स्थित कांग्रेसी नेता पारस प्रसाद मिश्र के आवास पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी के संगठन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गोला गोकर्णनाथ को छोटी काशी कहा जाता है, यहां सावन में लाखों श्रद्घालु आते हैं, इसे पर्यटन स्थल का दर्जा मिलना चाहिए जिससे यहां का चहुंमुखी विकास हो सके। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि कांग्रेस के लोग जनता के बीच जाएं और उनकी समस्या को जानें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सदैव काम में यकीन किया है। जबकि भाजपा काम की बजाए प्रचार में यकीन करती है। जिससे वास्तविकता जाने बिना भोली भाली जनता भ्रमित हो रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल, अशोक सक्सेना, पारस प्रसाद मिश्र, नगराध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed