{"_id":"5b7b065442c792466e6edad5","slug":"91534789204-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 किलो वजन उठाकर विवेक बने 105 किलो भारवर्ग के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 किलो वजन उठाकर विवेक बने 105 किलो भारवर्ग के विजेता
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 एलकेएच 404
105 किग्रा. भार वर्ग में विवेक विजेता
क्रासर.....
अंतर जिला बेंच प्रेस प्रतियोगिता में पावर लिफ्टिंग क्लब का रहा दबदबा
लखीमपुर खीरी। पलिया के महौर वैश्य धर्मशाला में दो दिवसीय अंतर जिला बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें लखीमपुर पावर लिफ्टिंग क्लब का दबदबा रहा। वहीं 140 किलोग्राम वजन उठाकर रैंबो जिम के विवेक जौहरी 105 किलो भारवर्ग के विजेता बने।
लखीमपुर पॉवर लिफ्टिंग क्लब के सचिव प्रवीण सलूजा ने बताया कि 65 अंकों के साथ क्लब पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का विजेता रहा। उन्होंने बताया कि 53 किलो भार वर्ग में पॉवर लिफ्टिंग क्लब के रवि वर्मा 85 किलो वजन उठाकर प्रथम, गोल्ड जिम लखीमपुर के सनी द्वितीय एवं पथरीला क्लब के मोहम्मद शारिफ तृतीय रहे।
59 किलो भारवर्ग में गोल्ड जिम लखीमपुर के रिजवान 100 किग्रा. वजन उठाकर प्रथम, लखीमपुर रैंबो जिम के शोमिल वाजपेई द्वितीय एवं आरएन हेल्थ क्लब पूरनपुर के शहनूर खां तृतीय रहे। 66 किग्रा. भारवर्ग में पावर लिफ्टिंग क्लब के सलमान खां 105 किग्रा. वजन उठाकर प्रथम, क्लब के शालू द्वितीय और फैजान तृतीय रहे। 74 किग्रा. भार वर्ग में निघासन जिम के चरनजीत सिंह 115 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, पॉवर लिफ्टिंग क्लब के आबिद द्वितीय एवं निघासन जिम के देशराज यादव तृतीय रहे। 83 किग्रा. भारवर्ग में आरएन हेल्थ क्लब पूरनपुर के अमरपाल सिंह 120 किग्रा. भार उठाकर प्रथम, इसी क्लब के तस्लीम द्वितीय और कुलदीप सिंह तृतीय रहे। 93 किलोग्राम भारवर्ग में पूरनपुर आरएन हेल्थ क्लब के खुर्शीद भाई 130 किग्रा. वजन उठाकर प्रथम, पथरीला क्लब के आमिर द्वितीय एवं पावर लिफ्टिंग क्लब के सुरेंद्र वर्मा तृतीय रहे। 105 किग्रा. भारवर्ग में रैंबो जिम लखीमपुर के विवेक जौहरी 140 किलोवजन उठाकर प्रथम, यूनीवर्सल जिम पलिया के अमनजोत सिंह द्वितीय एवं पावर लिफ्टिंग क्लब के शब्बू खान तृतीय रहे।