{"_id":"5b2cdcc84f1c1b264d8b7da3","slug":"91529666760-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लाटरी सिस्टम से सिपाहियों को मिलेगी थानों पर तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लाटरी सिस्टम से सिपाहियों को मिलेगी थानों पर तैनाती
Updated Fri, 22 Jun 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब सिपाहियों को लॉटरी सिस्टम से मिलेगी तैनाती
पोस्टिंग प्रक्रिया पारदर्शी बनाने को एसपी ने उठाया कदम
अच्छे थानों पर पोस्टिंग का नहीं बना सकेंगे दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में थानों पर अब सिपाहियों की तैनती लॉटरी सिस्टम से होगी। इस व्यवस्था से जहां पोस्टिंग को लेकर महकमें की छवि सुधरेगी। वहीं अच्छे थानों पर पोस्टिंग की शिकायतें भी कम होंगी। साथ ही स्थानांतरण की प्रक्रिया भी पारदर्शी रहेगी। एसपी ने इस व्यवस्था को जिले में लागू कर दिया है। पुलिसलाइन में आर्म्स पुलिस और नागरिक पुलिस के दो भाग थे। कई साल पहले विभाग ने आर्म्स पुलिस को समाप्त कर सभी को नागरिक पुलिस का दर्जा दिया था। पुलिसलाइन से नेताओं के गनर, न्यायालय सुरक्षा और कैदियों-बंदियों को न्यायालय में पेश करने आदि की ड्यूटियां निकाली जाती हैं। पुलिस महकमा जिले के थानों से एक-दो सिपाहियों को दो महीने की ड्यूटी लगाकर इनसे काम लेता था। अब पुलिसलाइन में जूनियर मोस्ट बैच 2016 के सिपाहियों को पुलिसलाइन में रखा जाएगा। विभिन्न ड्यूटियों को लेकर करीब 130 सिपाहियों की पुलिसलाइन में आवश्यकता है। इस पर दो दिन पहले एसपी ने 2016 बैच के करीब 129 सिपाहियों को थाने से हटाकर उन्हें पुलिसलाइन में कर दिया था। एसपी ने पोस्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और उपयोगी बनाने के लिए लॉटरी सिस्टम चालू किया है। पोस्टिंग के दौरान सिपाही अपने मनचाहे थाने की पर्ची डालेगा, उन पर्चियों को वह खुद निकालेगा। जिस थाने की पर्ची निकलेगी। उसे उसी थाने पर तैनात किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
रिपोस्टिंग होने पर दोबारा होगी लॉटरी
यदि सिपाही की पर्ची ऐसे थाने की निकली, जहां वह पहले भी तैनात रहा है तो ऐसे सिपाहियों की फिर पर्ची डलवाई जाएंगी। उसमें निकलने वाले थाने पर उसे भेजा जाएगा।
लॉटरी व्यवस्था से पोस्टिंग की व्यवस्था पारदर्शी बनेगी। कार्यालय में लेनदेन पर भी रोक लगेगी। साथ ही अच्छे थानों पर जाने की शिकायतें भी कम हो जाएंगी। इस व्यवस्था को जिले में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
रामलाल वर्मा, एसपी