फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक चिंगारी ने राख कर डाले 17 परिवारों के सपने

एक चिंगारी ने राख कर डाले 17 परिवारों के सपने

Fri, 13 Oct 2017 06:47 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
एक चिंगारी ने राख कर डाले 17 परिवारों के सपने
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गुरुवार दोपहर लगी आग ने 17 परिवारों के सपने जलाकर राख कर दिए। आग इतनी भयानक थी कि किसी को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। किसानों के खून पसीने की कमाई धान की फसल घर में कटकर ही आई थी कि आग ने उसे भी खाक कर दिया। दिवाली के ऐन मौके पर लगी आग से लोगों की खुशियां काफूर हो गईं। दिवाली के लिए सजाए घरों पर कालिख पुत गई।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर गांव के पश्चिम छोर पर ओमप्रकाश के घर पड़े छप्परों में दोपहर में अचानक आग उस समय लगी जब गांव के अधिकांश लोग खेतों में धान काटने और दूसरे कामों में व्यस्त थे। बच्चे स्कूल गए थे। घरों में कुछ महिलाएं ही थीं। अचानक आग लगने से महिलाएं इतनी घबर्राइं कि घरेलू सामान बचाना तो दूर किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। एक महिला गुड्डी देवी ने हिम्मत जुटाकर कुछ सामान बचा तो जरूर लिया, लेकिन उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। आग लगने से एक भैंस खूंटे से रस्सी तुड़ाकर खेतों में भागी और गन्ने के खेतों में लगी बाड़ में उलझकर बुरी तरह घायल हो गई, उसे सात टांके लगवाने पड़े।
विज्ञापन

सूचना पाकर जब तक लोग गांव पहुंचते तब तक उनका सब कुछ जल चुका था। महिलाएं घर के बाहर चीख चिल्ला रही थीं। बच्चे भी स्कूल से लौट आए थे और मां से लिपटकर सूनी आंखों से जले हुए घरों को देख रहे थे। कई किसानों की धान की फसल कट चुकी थी। निकले हुए धान के ढेर घरों में लगे थे, वे सुलग रहे थे देखते ही देखते उनके खून पसीने की कमाई खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में ग्रामीणों का तिनका-तिनका जोड़कर बनाया गया आशियाना ही नहीं जला उनके सपने भी जल गए। दिवाली की खुशियां जल गईं। घरों में गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, बच्चों की किताबें सब कुछ जलकर राख हो गया। त्योहारों के चलते बच्चों के चेहरे पर जो उत्साह झलक रहा था उसकी जगह मायूसी ने ले ली।



आग से सिर का छाया
छिना, रोटी के लाले
अग्नि पीड़ितों इंद्रजीत, गुड्डी देवी, कुलदीप, बबलू, शांती देवी चेतराम आदि ने बताया कि आग लगने से न केवल उनके सिर की छत छिनी है बल्कि परिवार को पालने की समस्या पैदा हो गई है। घर में रखा सारा अनाज जल जाने से दो जून रोटी के भी लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed