{"_id":"59c3f1634f1c1b36688b5e91","slug":"91506013539-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में 12 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में 12 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खेलकूद में 12 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के पब्लिक इंटर कालेज के स्व. राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पलिया तहसीलदार रामदेव निषाद ने कबूतर और गुब्बारा उड़ाकर किया।
पब्लिक इंटर कालेज के स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर रेस में सीनियर वर्ग से सुरेश शर्मा, प्रिया राज, जूनियर वर्ग में रियाज आलम, लंबी कूद में सीनियर वर्ग से रिजवान और हिमांशु, गोला फेंक में जूनियर वर्ग से इरफान और ईसा मित्रा प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन रमेश सरोज, डॉ श्रवण कुमार मौर्य के नेतृत्व में हुआ।
प्रतियोगिता में नगर के पब्लिक इंटर कालेज, कृषक समाज इंटर कालेज, गुरु नानक कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, बजाज हिंदुस्तान विद्यालय, गांधी स्मारक, नवोदय पब्लिक इंटर कालेज, सरस्वती विद्या निकेतन, लालबहादुर कालेज, पहाड़पुर के गुरू नानक, कुकुरा के हसनैन इंटर कालेज, पचतौर का दशमेश खालसा सहित 12 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. आत्मप्रकाश दीक्षित, राजीवमणि गुप्त, केके शुक्ला, महेंद्रनाथ पाठक, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सत्यपाल गंगवार, संतोष कुमार, आराधना शुक्ला, आदेश शुक्ला, पूनम वर्मा, रोली वर्मा, स्वेछा वर्मा, ममता रावत, बृजेश्वरी, विनीत पांडे आदि मौजूद रहे।