फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   896 couples will get married in the district between November 21 and 25

Lakhimpur Kheri News: 21 से 25 नवंबर के बीच जिले में 896 जोड़ों का होगा विवाह

Tue, 18 Nov 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
896 couples will get married in the district between November 21 and 25
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की तिथियां और स्थान फाइनल हो गए हैं। जिले में 896 जोड़ों का विवाह 21 से 25 नवंबर के बीच कराया जाएगा। इसकी समीक्षा के लिए मंगलवार को बैठक भी होगी।
विज्ञापन

मोहम्मदी और गोला में 21 नवंबर को विवाह कराने की तिथि नियत की गई है। मोहम्मदी में फुलवारी गेस्ट हाउस में 128 जोड़ों का विवाह होना है। यहां पर मोहम्मदी के अलावा पसगवां, बरबर के जोड़े भी शामिल होंगे। इसी तिथि पर गोला के बासीपुर में स्थित गेस्ट हाउस को विवाह स्थान बनाया गया है। यहां पर गोला के अलावा बिजुआ, भीरा के 128 जोड़ों को विवाह होना है। पलिया के हरीशंकर गेस्ट हाउस में 23 नवंबर को पलिया के साथ ही बांकेगंज, मैलानी के 120 जोड़े विवाह में शामिल होंगे। निघासन और लखीमपुर में 25 नवंबर को विवाह कराए जाने हैं। निघासन के वरदान गेस्ट हाउस में निघासन के साथ ही रमियाबेहड़, सिंगाही के 116 जोड़ों का विवाह होना है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बीडीओ व ईओ के साथ मंगलवार को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed