फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अविश्वास प्रस्ताव से बचने को प्रमुख ने दिया इस्तीफा

अविश्वास प्रस्ताव से बचने को प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Thu, 07 Feb 2019 05:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव से बचने को प्रमुख ने दिया इस्तीफा
बांकेगंज। ब्लॉक प्रमुख ज्ञानवती भले ही स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने की बात कह रही हैं, लेकिन राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिए अपना त्याग-पत्र दे दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के बाद ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा जमाए बैठे सपा के दो प्रमुखों ने भाजपा का दामन थाम कर अपनी कुर्सी बचाई तो वहीं चार ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पदच्युत हो गए। कुल मिलाकर जिले में अब तक सात ब्लॉक प्रमुखों को अपने पद से हाथ धोना पड़ा। सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जिले में ब्लॉक प्रमुख पदों पर सपा पार्टी के प्रमुख काबिज थे। सरकार बनने के बाद सपा पार्टी के प्रमुखों के हटने का सिलसिला जो शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले बिजुआ, मितौली, फूलबेहड़, ईसानगर, रमिया बेहड़ और कुंभी के ब्लॉक प्रमुखों में फूलबेहड़, बिजुआ, कुंभी और मितौली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए अपने पद से हाथ धोना पड़ा तो वहीं रमिया बेहड़ और ईसानगर प्रमुखों ने भाजपा का दामन थाम कर अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहीं। बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी पर सत्तासीन सपा की ज्ञान देवी के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। बीडीसी मेंबर अविश्वास प्रस्ताव ला पाते इससे पहले ही ब्लॉक प्रमुख ज्ञान देवी ने समझदारी का परिचय देते हुए बुधवार अपना त्याग-पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को दे दिया। हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य खराब होना बताया है।
विज्ञापन

बांकेगंज में पिछले कुछ दिनों से भाजपा के कुछ बीडीसी मेंबर अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयार कर रहे थे। जिसकी शुरूआत राजनीतिक हल्कों में तेज होने लगी थी। अविश्वास प्रस्ताव के लिए ब्लॉक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार पूरी तरह समर्थन जुटा पाते और अविश्वास प्रस्ताव पेश करते इससे पहले ही ज्ञान देवी ने पद छोड़कर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ शुरू
बांकेगंज ब्लॉक की निवर्तमान प्रमुख ज्ञान देवी के इस्तीफे के बाद क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी के जोड़तोड़ शुरू हो गई है। पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित इस पद पर भाजपा के कई नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर आलाकमान सहित क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी की गणेश परिक्रमा करने में जुट गए है। फिलहाल चुनाव दूर होने के कारण जिम्मेदार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed