फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नए साल के जश्न के लिए दुधवा नेशनल पार्क तैयार

नए साल के जश्न के लिए दुधवा नेशनल पार्क तैयार

Sat, 29 Dec 2018 05:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्न के लिए दुधवा नेशनल पार्क तैयार
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क का नया सत्र शुरू होने के बाद से ही सैलानी अच्छी संख्या में आने लगे हैं। दिसंबर में सैलानियों की संख्या और बढ़ गई है। आलम यह है कि नए साल के जश्न को देखते हुए यहां पर पांच जनवरी तक सभी हटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अब ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क महावीर कौजलगि ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुधवा नेशनल पार्क में नया साल मनाने के लिए आने वाले सैलानियों की तादाद काफी ज्यादा है। नए साल के लिए दुधवा में बने 14 हटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि डॉरमेट्री भी पूरी तरह से हाउसफुल है।
विज्ञापन

कई वीआईपी के भी नए साल में आने की संभावना
दुधवा नेशनल पार्क में नए साल की शुरुआत पर कई वीआईपी के भी आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पार्क प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह तैयार है और बेहतर सुविधा देने के लिए गेस्ट हाउस और वीआईपी के रुकने के स्थान पर व्यवस्थाएं भी सुचारु की जा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे पहुंचे दुधवा नेशनल पार्क
दुधवा नेशनल पार्क पहुंचने के लिए लखनऊ से लखीमपुर होते हुए सीधे पलिया आया जा सकता है। इसके अलावा दूरदराज से आने वाले सैलानियों के लिए शाहजहांपुर से पलिया, लखीमपुर से पलिया, लखनऊ से पलिया के अलावा बसों की सुविधा ही यहां पर उपलब्ध है। पलिया पहुंचने के बाद आसानी से दुधवा पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांत वातावरण करता है सैलानियों को आकर्षित
दुधवा नेशनल पार्क का अलौकिक और शांत वातावरण सैलानियों का आकर्षित करता है। वहीं जंगल में स्वच्छंद विचरण करते जीव जंतुओं को देखकर भी सैलानी काफी रोमांचित होते हैं। इसी के कारण नए साल पर हर वर्ष यहां पर सैलानियों की भारी भीड़ रहती है।

नए साल की आड़ में न हो शिकार, पार्क प्रशासन तैयार
नए साल की आड़ में नेपाली सीमा से शिकारी और घुसपैठिए जंगल में शिकार न कर सकें इसके लिए पार्क प्रशासन तैयार है। पेट्रोलिंग और गश्त के जरिए इन सीमाओं के साथ सीमावर्ती गांवों पर भी नजर रखी जा रही है। बताया जाता है कि नए साल की आड़ में शिकारियों के शिकार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।


नए साल को लेकर दुधवा नेशनल पार्क पांच जनवरी तक हाउसफुल है। किसी भी सैलानी को परेशानी न हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही जंगल में घुसपैठियों पर नजर रखने के लिए लगातार गश्त जारी है। नए साल की आड़ में शिकारी हावी न हो जाए इसके लिए पैट्रोलिंग टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं।
महावीर कौजलगि, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed