{"_id":"5bd9a9d6bdec22699c0c12c7","slug":"81540991446-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतघर में गड़बड़ी पर ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतघर में गड़बड़ी पर ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया में सीडीओ रवि रंजन के निरीक्षण में मिली खामियों पर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। आरोप है कि गांव में बनाए जा रहे इज्जतघरों की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पाई गई। 149 इज्जतघर के निर्माण की धनराशि दिए जाने के बावजूद 53 इज्जतघरों के फोटो साइट पर अपलोड कराए गए हैं।
डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि 28 अक्तूबर 2018 को सीडीओ ने मितौली ब्लॉक के सरैया गांव में निरीक्षण किया था, जिस दौरान एडीओ पंचायत राघवेंद्र प्रताप वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित समेत ग्रामीण उपस्थित थे। जांच में चार इज्जतघर मानक के विपरीत और अपूर्ण पाए गए, जबकि तीन इज्जतघर अनारंभ पाए गए। ऑपरेशन कायाकल्प के दौरान प्राथमिक विद्यालय के शौचालय को क्रियाशील नहीं किया गया, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपस्थित ग्रामीणों ने इज्जतघर के लाभार्थियों से एक-एक हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूले जाने की शिकायत दर्ज कराई। गंभीर आरोपों को देखते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पा मिश्रा को निलंबित करते हुए उन्हें बेहजम ब्लॉक से सम्बद्ध किया गया है। मामले की जांच एडीओ पंचायत फूलबेहड़ को सौंपी गई है, जो 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।