{"_id":"5b81517342c792465c2ca239","slug":"81535201651-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह प्रभारी निरीक्षकों समेत 14 दरोगा बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह प्रभारी निरीक्षकों समेत 14 दरोगा बदले
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छह प्रभारी निरीक्षकों समेत 14 दरोगा बदले
तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक अब वाचक एसपी बने
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एसपी रामलाल वर्मा ने शुक्रवार की रात छह थाना प्रभारियों समेत 14 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इनमें से कोतवाली तिकुनियां प्रभारी अजय सिंह और बरबर चौकी इंचार्ज को हटा दिया। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव अब कोतवाली तिकुनियां के प्रभारी निरीक्षक होंगे।
एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि थाना नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश रजक को कोतवाली तिकुनियां का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। यहां तैनात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह अब वाचक पुलिस अधीक्षक होंगे। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध) कोतवाली गोला आदर्श कुमार सिंह को संपूर्णानगर और पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत विद्यासागर दिवाकर को थाना फूलबेहड़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक रहे फूलचंद को इसी पद पर कोतवाली चंदनचौकी भेजा है। चंदनचौकी प्रभारी पान सिंह को थाना नीमगांव का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआई संजीव कुमार और अनिल कुमार को थाना भीरा भेजा है, जबकि मदनपाल राणा वाचक एएसपी होंगे। थाना भीरा से एसआई अवधेेश यादव और थाना संपूर्णानगर से एसआई देवेंद्र तेवतिया को हटाकर पुलिस लाइन भेजा है। थाना भीरा में तैनात महिपाल सिंह को थाना संपूर्णानगर और संपूर्णानगर से विनीत कुमार गौतम को चौकी प्रभारी बरवर के पद पर भेजा है। चौकी प्रभारी बरवर रवि बालियान को सम्मन सेल का प्रभारी बनाया है।