{"_id":"5a0c72f04f1c1b86698bbb2f","slug":"81510765296-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार कार्ड नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आधार कार्ड नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा-2018 के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुुंचना होगा।
अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग करके डीआईओएस को निर्देेशित किया कि आधार कार्ड न होने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संस्था के प्रधानाचार्य की होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में छात्र-छात्राओं के पास प्रवेश पत्र और आधारकार्ड का होना अनिवार्य है। साथ ही बोर्ड परीक्षा व केंद्र निर्धारण संबंधी तैयारियों की समीक्षा भी की। विभागीय लोगों का कहना है कि मुन्ना भाइयों की धरपकड़ के लिए ही आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है।