फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बंद करो.. बंद करो चीनी उत्पाद बंद करो

बंद करो.. बंद करो चीनी उत्पाद बंद करो

Sun, 15 Oct 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बंद करो.. बंद करो चीनी उत्पाद बंद करो
लखीमपुर खीरी। चीनी सामान के उपयोग का विरोध करते हुए विहिप, बजरंग दल और हिंदुवा के कार्यकर्ताओं ने फूलबेहड़ में चीनी उत्पादों का जुलूस निकालकर विरोध जताया और चीन सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महेवागंज। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को फूलबेहड़ सैदापुर और सुंदरवल में चीनी उत्पादों का विरोध करते हुए ग्रामीणों से इसे इस्तेमाल न करने की अपील की। धीरज जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। चीनी उत्पादों की होली जलाई। कार्यकर्ताओं ने चीन पर भारत विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए चीनी सरकार का पुतला फूंका। बंद करो..बंद करो चीनी उत्पाद बंद करो की जमकर नारेबाजी की। कहा चीन सामान किसी कीमत पर नहीं बिकने दिया जाएगा। इस मौके पर आनंद दीक्षित, सर्वेश कुमार, प्रमोद कुमार, इंद्रपाल वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी उत्पाद का बहिष्कार करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नगर के अशोक चौराहे पर चीन निर्मित उत्पादों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। हिंदुवा के जिलाध्यक्ष सरदार ओमकार सिंह ने कहा कि चीन लगातार हमारे देश के प्रति गलत और जंगी रवैया अपनाकर आर्थिक रूप से तबाह करने का कुचक्र रचता आ रहा है। इस लिए हम सभी का दायित्व बनता है कि देश की रक्षा, आर्थिक, शक्ति की मजबूती के लिए चीनी निर्मित उत्पादों को बहिष्कार कर चाइना को सबक सिखाएं। कार्यकर्ताओं ने अशोक चौराहे पर चीन निर्मित वस्तुओं को जलाया है। इस मौके पर शमशेर सिंह शेरा, नवीन श्रीवास्तव, पिंकल मिश्र, राजेश गुप्ता, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed