फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महानवमी को जिमाई देवी स्वरूप कन्याएं

महानवमी को जिमाई देवी स्वरूप कन्याएं

Fri, 29 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
महानवमी को जिमाई देवी स्वरूप कन्याएं
महानवमी को जिमाई देवी स्वरूप कन्याएं - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन देवी भक्तों ने भक्तिभाव से मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। अंतिम दिन हवन व कन्या भोज की धूम रही। अधिकांश लोगों ने अपने घरों पर हवन किया तो कुछ लोगों ने मंदिरों में जाकर सामूहिक रूप से हवन पूजन किया। देवी मंदिरों में शुक्रवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
नवरात्र के नौ दिन उपवास रखने वाले साधकों ने हवन व कन्या भोज करने के बाद व्रत का पारण किया। नवमी होने के कारण संकटा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कन्या भोज कराने वाली महिलाओं की खासी भीड़ रही। वहीं घरों पर कन्या भोज करने के लिए कन्याओं को तलाशना व इकट्ठा करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

प्राचीन संकटा देवी, शीतला देवी, वंकटा देवी मंदिरों के अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी हवन, कन्या भोज व पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा। जयदेव संगीत विद्यालय में सजे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हवन के बाद भंडारे हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के अंतिम दिन कई मंदिरों में भंडारा हुआ।
गोला गोकर्णनाथ। नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। मां दुर्गा मंदिर, मां मंगला देवी, रक्षा देवी, दक्षिणेश्वरी मंदिर, पौराणिक शिव मंदिर स्थित मां पार्वती और मां संतोषी मंदिर में भक्तों ने मां का पूजन किया। भैंठिया के मां वैष्णो दरबार में पं योगेश मिश्र ने हवन में आहुतियां डलवाईं।
संसारपुर। शारदीय नवरात्र में उपवास रखने के बाद भक्तों ने पूजन, हवन कर कन्या भोज कराया। क्षेत्र के देवी मंदिरों और घरों में भक्तों ने विधि विधान से देवी मां का पूजन अर्चन किया।
मैलानी। नवरात्र के मौके पर काली मंदिर में बांकेगंज की ब्लॉक प्रमुख ज्ञान देवी व पूर्व चेयरमैन अनीता यादव ने कन्याओं को भोज कराया।
पलिया-मझगईं। नवरात्र के अवसर पर नवमी के दिन इलाके के मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ का तांता लगा रहा। मझगईं के माता मंजेश्वरी देवी मंदिर में भी कन्या भोज व भंडारा हुआ। इससे पहले हुए हवन पूजन में भक्तों ने आहुतियां डालीं।
उधर नयापुरवा में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। जहां रात्र में दुर्गा जागरण कार्यक्रम हुआ। इसमें विधायक रोमी साहनी, प्रधान अर्पिता गुप्ता आदि मौजूद रहे। भीरा क्षेत्र के बरुआ कलां, बोझवा चौराहा, मटैहिया, नझौटा, कचनारा, दौलतापुर, श्रीनगर में जागरण व हवन हुआ।
ईसानगर। श्री गायत्री शक्तिपीठ, बाबा मतंदास कुटी और दुर्गा पूजा पंडालों, लौकाही मल्लापुर में धार्मिक आयोजन हुए। प्रधान श्रवण पाठक ने क्षेत्र की पोखरा नदी किनारे मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सामूहिक कन्या भोज किया।

ओयल। कस्बे के देवी मंदिरों में नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हवन पूजन व कन्या भोज किया। मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन और अनुष्ठान किए। मां काली मंदिर में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed