फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रतापीबेहड़ बंधे को बचाने की कवायद शुरू

प्रतापीबेहड़ बंधे को बचाने की कवायद शुरू

Tue, 29 Aug 2017 07:08 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतापीबेहड़ बंधे को बचाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। घाघरा नदी ईसानगर के हटवा, रुद्रपुर, सरैंया, जनकपुर, हुलासपुरवा गांवों में कटान कर रही है। जबकि शारदा ने धौरहरा के प्रतापीबेहड़ समर दाबदाल में फिर से कटान शुरू कर दिया है। नदी का कटान इतना तेज है कि बीते तीन दिनों में सैकड़ों एकड़ भूमि निगल कर बंधे की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
कटान की खबर अमर उजाला के 27 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी जिसका असर दिखा। एसडीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने खेतों को काटकर बंधे की तरफ बढ़ रही शारदा नदी को रोकने के लिए बंबू कैरेट लगा कर कटान रोकने की कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने मौके पर हो रहे कटान का जायजा लिया और कटान रोकने को बाढ़ खंड सिंचाई को लिखा जिसपर रविवार से कटान रोकने के लिए विभाग ने सीमेंट बोरी बंबू कैरेट में लगा कर तेजी से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले प्रशासन ने जानकारी होने से भी इंकार कर दिया था। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि बंधा नहीं कटने पाए इसके लिए काम तेजी से चल रहा है कटान कम भी हुआ है। वही ईसानगर के हटवा और हुलासपुरवा में घाघरा नदी कृषि योग्य भूमि का कटान तेजी से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed