{"_id":"68cc4708b473e1d45705d01c","slug":"77-ticketless-passengers-caught-during-checking-on-mailani-gomti-nagar-section-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-156030-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी-गोमती नगर खंड पर चेकिंग में 77 बेटिकट पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी-गोमती नगर खंड पर चेकिंग में 77 बेटिकट पकड़े
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-गोमतीनगर रेलखंड के गोमतीनगर और मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान में 52 और गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस में 25 बेटिकट यात्री पकड़े गए।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल वाणिज्य प्रबंधक रिकिता के नेतृत्व में बुधवार को गोमतीनगर और मोहिबुल्लापुर में बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 52 बेटिकट और अनियमित यात्री पकड़े गए। इनसे 18 हजार 415 रुपये जुर्माना वसूलकर रेल राजस्व अर्जित किया गया। वहीं 11 बेटिकट और अनियमित यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां पर उन पर 18 हजार सात सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इस दौरान गाड़ी संख्या 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस में विशेष टिकट जांच में 25 बेटिकट और अनियमित यात्री पकड़े गए। जांच में बिना टिकट पुलिस कर्मी और दैनिक यात्री शयनयान और वातानुकूलित कोच में अनियमित यात्रा करते मिले। जांच कर्मियों ने बिना टिकट और अनियमित यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने हेतु जागरूक भी किया गया। संवाद