फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   73rd Republic Day celebrated with enthusiasm and enthusiasm

उत्साह, उमंग के साथ मना 73 वां गणतंत्र दिवस

Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
73rd Republic Day celebrated with enthusiasm and enthusiasm
गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल पुलिस कर्मी - फोटो : LAKHIMPUR
27 एलकेएच 1, 2,3 ,4, 5
विज्ञापन

उत्साह और उमंग के साथ मना 73वां गणतंत्र दिवस
- डीएम ने ध्वजारोहण कर ली सलामी, पुलिस लाइन परेड में छात्रों ने पेश की मनमोहक झांकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस बुधवार को जिले भर में मनाया गया। पुलिस लाइन से लेकर सरकारी कार्यालय, स्कूल आदि में ध्वजारोहण हुआ। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस कर्मियों ने परेड और स्कूली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के गीत और झांकियां प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, अग्निशमन पुलिस, आर्म्ड पुलिस, रेडियो शाखा, यूपी 112, एनसीसी, यातायात, होमगार्ड, मोटर साइकिल स्क्वाड, वज्र वाहन, एंबुंलेंस आदि ने मार्च पास्ट व हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। एसपी संजीव सुमन ने मौजूद लोगों को भारतीय गणतंत्र (संविधान) की शपथ दिलाई। पुलिस का मान बढ़ाने वालों को प्रशंसा चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने सभी को विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान कर 90 फीसद का लक्ष्य पाने, कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की अपील की। विभिन्न कार्यालयों की भी झांकियां निकली।
विज्ञापन

डीएम ने परेड की प्रशंसा कर 11000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। संचालन समाजसेवी व बैंककर्मी राम मोहन गुप्ता एवं शिक्षिका क्षमा टंडन ने किया। एसपी संजीव सुमन, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विकास भवन, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, एआरएम जोगेंद्र सिंह आदि ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण हुआ। उधर, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने ध्वज फहराया। एनसीसी ऑफिसर सौम्या शुक्ला के नेतृत्व में 15 कैडेट प्रथम रहे, जिन्हें पुलिस लाइन में सम्मानित किया। प्राचार्य ने कैडेटों को 1000 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। उधर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति तिवारी ने ध्वज फहराया। वाईडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. हेमन्त पाल ने ध्वजारोहण किया। आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राकेश वर्मा ने मां भारती एवं मां सरस्वती का पूजन कर ध्वजारोहण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपाध्याय में प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, सनातनधर्म बालिका इंटर कॉलेज में शिप्रा बाजपेई, जयपुरिया स्कूल में प्रधानाचार्य शालिनी सचान, एलपीएस में विजय सचदेवा, अजमानी इंटरनेशल स्कूल में जसमीत अजमानी एवं उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम कार्यालय जिला प्रबंधक ने ध्वजा रोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
सम्मानित हुए पुलिस का मान बढ़ाने वाले पुलिस कर्मी
एसआईटी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर, निघासन के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव, मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक सैय्यद अब्बास, एसआई शिवकुमार, एसआई देवेंद्र कुमार गंगवार, एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई उत्तरा दूबे, मुख्य आरक्षी शराफत अली, रामप्रताप, कुंवर अजीत सिंघल, रामकुमार वर्मा, विकास श्रीवास्तव, आरक्षी जयसिंह गंगवार, आरक्षी अफजल परवेज, कुलदीप यादव, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अतुल त्रिपाठी, आशीष प्रजापति, श्रीओम, सुनंदर सिंह, रूबी को डीएम और एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सराहनीय सेवा सम्मान मिला
एसआई दिनेश कुमार दीक्षित, मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र, पंकज कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र यादव, जमांदार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, राजपाल, संजीव कुमार, राजीव सिंह राणा, उणेश कुमार, आरक्षी सुरेन्दर भास्कर, रामगोपाल, राकेश कुमार, राजेश कुमार को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

ोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में कार्यक्रम पेश करती छात्राएं

ोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में कार्यक्रम पेश करती छात्राएं- फोटो : LAKHIMPUR

गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : LAKHIMPUR

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed