{"_id":"5c654955bdec224bd41e2c08","slug":"71550141781-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करना पड़ेगा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करना पड़ेगा भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत न्यू पेंशन स्कीम लागू कराने के लिए शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग में हजारों शिक्षक/कर्मचारियों के प्रान खाता नहीं खोले जा सके हैं। 6074 शिक्षक न्यू पेंशन स्कीम के दायरे में हैं, जिसमें से 428 शिक्षकों को ही प्रान आवंटित कर धनराशि की कटौती की जा रही है।
मुख्य सचिव ने इस बार सख्त रूख अपनाते हुए 10 दिनों के अंदर सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रान (पर्सनल रजिस्ट्रेशन नंबर) खाता खोलकर अवशेष अंशदान ब्याज सहित जमा कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर प्रान खाता खोलने के लिए अप्रैल 2005 के बाद भर्ती शिक्षक/कर्मचारियों का फार्म उपलब्ध कराने के लिए कहा है। करीब दो माह पहले डीएम ने सभी विभागों को कड़ा पत्र जारी कर वेतन रोकने की चेतावनी दी थी, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा था। इस बार शासन ने पूरी तरह सख्ती दिखाते हुए 10 दिन में प्रान खाता खुलवाने के आदेश दिए हैं। तो वहीं न्यू पेंशन स्कीम का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करने वाले संगठनों के सामने स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है।
इस बार शासन ने सख्त तेवर अपनाते हुए 10 दिन का समय दिया है। निश्चित अवधि में प्रान खाता खुलवाने के लिए सभी बीईओ को सूचना दे दी गई है। इसके बाद वेतन बाधित किया जा सकता है, जिसके लिए संबंधित शिक्षक और बीईओ जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
- दिलीप कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी