फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ हमले में महिला समेत दो घायल

बाघ हमले में महिला समेत दो घायल

Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाघ हमले में महिला समेत दो घायल
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग जगहों पर हुए बाघ के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जब कि इनमें एक महिला भी शामिल है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज के देवीपुर बीट में मवेशी चराने गए 45 वर्षीय एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। दूसरी घटना दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मैलानी रेंज में हुई, जिसमें खेत की रखवाली कर रही महिला को बाघ ने जख्मी कर दिया। वन विभाग ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।
विज्ञापन

ममरी/पपरिया धनी। रायपुर निवासी 45 वर्षीय कृपाराम गांव के कुछ साथियों के साथ गुरुवार पूर्वाह्न देवीपुर बीट के कंपार्टमेंट नंबर 8/9 में पशु चराने गये थे। जहां झाड़ियों में बैठे बाघ ने कृपाराम पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथियों के लाठी पीटने और शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की ओर चला गया। चरवाहे घायल कृपाराम को उठा कर जंगल के बाहर लाए और हमले की सूचना वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक विनीत सिंह ने हमले की सूचना रेंजर को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर मोहम्मद आरिफ घायल कृपाराम को रेंज आफिस लाए जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के लिए भी रेफर किया गया। रेंजर मोहम्मद आरिफ का कहना है कि चरवाहे जंगल में पशु चरा रहे थे तभी बाघ ने कृपाराम पर हमला किया।
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की भरिगवां बीट से सटे खेत में फसल की रखवाली कर काकोरी मड़ैया गांव निवासी 45 वर्षीया महिला सरोजनी देवी पर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कंर्पाटमेंट दो से निकले बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इससे सरोजनी देवी के दोनों गालों पर पंजे से गहरे जख्म हो गए। वह लहूलुहान हो कर गिर गई। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो बाघ उसे छोड़कर जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। फारेस्टर राजेंद्र वर्मा, शेर सिंह, राम सिंह और साबिर ने बाघ हमले से घायल सरोजनी देवी को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने महिला पर बाघ हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल महिला को नियमानुसार विभाग से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed