{"_id":"5c333999bdec22570d2de023","slug":"71546860953-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसरुयापुर गांव के पशुबाड़े में घुसी बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसरुयापुर गांव के पशुबाड़े में घुसी बाघिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पशुबाड़े में घुसी बाघिन, भैंस का शिकार करने की कोशिश
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। पसियापुर गांव में एक पशुबाड़े में बाघिन घुस गई। शोर मचाने पर बाघिन भाग निकली। सोमवार भोर ग्रामीणों ने बाघिन को खेत में देखकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। पसियापुर समेत आसपास के गांवों में बाघिन की दहशत है।
मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से सटे पसियापुर गांव में रविवार रात करीब तीन बजे एक बाघिन गांव निवासी रामनरेश के पशुबाड़े में घुस गई। भैंस के रंभाने पर परिवारीजनों और ग्रामीणों की आंख खुल गई। खतरे का आभास होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघिन आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित अर्जुनपुर गांव की आबादी से सटे एक गन्ने खेत में जा छिपी। गन्ने के खेत से बाघिन के रूक-रूक कर दहाड़ने की आवाजें सुनकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर काम करने पहुंचे तो बाघिन को देखकर वहां से उल्टे पांव भाग खड़े हुए। उन्होंने इसकी सूचना फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा को दी। सूचना पर वन कर्मियों की टीम के साथ पसियापुर और अर्जुनपुर गांव पहुंचे एसडीओ बफरजोन डीबी सिंह ने रामनरेश के पशुबाड़े और गन्ने के खेत का निरीक्षण किया। जहां मिले ताजे पगचिह्न देखकर एसडीओ बफरजोन ने बाघिन के पशुबाड़े में जाने और गन्ने खेत में छिपी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मालूम हो महुरेना बीट जंगल से दो शावकों संग निकली बाघिन पिछले चार दिनों से जंगल से सटे पसियापुर और अर्जुनपुर गांव आबादी के निकट गन्ने खेतों में अपना डेरा जमाए बैठी है। एक सप्ताह पहले इसी बाघिन ने अर्जुनपुर गांव निवासी ब्रम्हादीन की गाय का शिकार कर निवाला बनाया था। इसके बाद बाघिन शावकों संग लगातार लोगों को दिखलाई पड़ रही है। आबादी के निकट बाघिन और शावकों की चहलकदमी के चलते लोग शाम ढ़लने से पहले घरों में दुबक जाते हैं। बाघिन के डर से ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतराने लगे हैं। ग्रामीण आदेश कुमार,श्रवण कुमार, रमेश भार्गव, संजय, रामनरेश, कुंभकरण आदि का कहना है कई दिनों से आबादी से सटे गन्ने खेत में शावकों संग डेरा जमाए बैठी बाघिन के रूक-रूक दहाड़ने की आवाज सुनाई पड़ने से लोगों की आंखों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से सटे पसियापुर गांव के एक पशुबाड़े और अर्जुनपुर आबादी से सटे गन्ने खेतों में बाघिन की मौजूदगी की सूचना मिली है। एसडीओ और वन कर्मियों की टीम को मौके पर रवाना किया गया है। वन कर्मियों की टीम बाघिन की लगातार निगरानी कर रही है। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल,उपनिदेशक,दुधवा टाइगर रिजर्व,बफरजोन