{"_id":"5b7efd4042c792465f7ced98","slug":"71535049024-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23एलकेएच 303, 304, 305
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
बिना हेलमेट कर रहे थे ट्रिपल राइडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। गोला-शाहजहांपुर मार्ग पर कस्बे के एडीजे कोर्ट के पास प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन लोगों में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
गुरुवार दोपहर दो बजे छेड़ीपुर निवासी अशफाक अपने रिश्तेदार नाजिम को बाइक से दवा दिलाने मोहम्मदी आ रहे थे। दिलावरपुर गांव के पास गांव के ही मेहराज (45) भी मिल गए और मोहम्मदी दवा लेने चलने की बात कहकर बाइक पर बैठ गए। एडीजे कोर्ट के सामने बने ब्रेकर के पास बाइक धीमी हुई। इसी दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठे मेहराज के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अशफाक और नाजिम छिटक कर दूर जा गिरे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह के साथ मौके पर पहुंचे सीओ विजय आनंद ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हादसे में मेहराज की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी अरुना, पुत्र रियाज, फैयाज और उसकी बहन जुनेरा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस कब्जे में ले ली है। हादसे के बाद से चालक फरार हो गया।