{"_id":"5b6ad8f14f1c1b54638b70d2","slug":"71533729009-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र प्रभारी और किसान के खिलाफ तरिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र प्रभारी और किसान के खिलाफ तरिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 08 Aug 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी और किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पिपरिया धनी एट शिवपुरी क्रय केंद्र का मामला
जमीन से अधिक 1099 क्विंटल गेहूं बेचने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र के पिपरिया धनी एट शिवपुरी स्थित कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र पर एक किसान द्वारा जमीन के मुकाबले कई गुना अधिक गेहूं बेचने का मामला सामने आया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी किसान और क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए, जिस पर जिला प्रबंधक जसवंत सिंह ने मोहम्मदी कोतवाली में केंद्र प्रभारी और किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोला तहसील क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी किसान हरनाम सिंह ने कई बार में पिपरिया धनी एट शिवपुरी के क्रय केंद्र पर 1099 क्विंटल गेहूं बेचा था। इसी दौरान डीएम ने सबसे अधिक गेहूं खरीद करने वाले 20 क्रय केंद्रों की जांच कराई, जिसमें यह मामला पकड़ा गया। आरोप है कि केंद्र प्रभारी दिनेश चंद्र तिवारी ने किसान के जमीनी अभिलेखों की जांच नहीं की, बल्कि दुरभि संधि करके गेहूं खरीदकर भुगतान कर दिया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंपी। इसके बाद कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रबंधक जसवंत सिंह ने मोहम्मदी कोतवाली में तहरीर देकर केन्द्र प्रभारी दिनेश चंद्र तिवारी और किसान हरनाम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्र बताते हैं कि इस तरह के कई मामले पकड़े गए हैं, जिनमें शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।