फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शारदा नदी उफनाई, श्रीनगर गांव में घुसने लगा बाढ़ का पानी

शारदा नदी उफनाई, श्रीनगर गांव में घुसने लगा बाढ़ का पानी

Sat, 28 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शारदा नदी उफनाई, श्रीनगर गांव में घुसने लगा बाढ़ का पानी
27एलकेएच406, 407
विज्ञापन

शारदा नदी उफनाई, श्रीनगर गांव में घुसने लगा बाढ़ का पानी
क्रासर....
जल आयोग के खतरे के निशान से एक मीटर 21 सेमी ऊपर है जलस्तर
पलियाकलां। पहाड़ों पर होने वाली बरसात के साथ इलाके में भी लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर पहुंच गया है। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि श्रीनगर गांव में भी पानी घुसने लगा है। रास्ते पर पानी भरा होने के कारण स्कूली बच्चों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल आयोग के खतरे के निशान से शारदा नदी एक मीटर 21 सेमी ऊपर बह रही है। आसपास के निचले गांवों में भी नदी का पानी भरने लगा है। भीरा इलाके में नदी ने भूकटान काफी तेज कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
श्रीनगर गांव में ओमकार के घर के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। गांव में नदी का पानी भी तेजी से भर रहा है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में पानी पार करके जाना पड़ रहा है जिससे उनकी यूनीफार्म भी खराब होती है। गांव में पानी भरने से ग्रामीणों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शारदा नदी से सटा गांव होने के कारण श्रीनगर स्कूल में हल्का पानी भर गया है। उधर भीरा इलाके में भी नदी तेजी से भूकटान करने लगी है। नदी के तेज आवेग से दौलतापुर में भारी भूकटान हो रहा है जबकि मझौरा, मटैहिया, कचनारा, आजादनगर, बर्बादनगर आदि गांव भी भूकटान की जद में आने के बाद खेतिहर इलाकों में कटान जारी है। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया है जिससे इस पर एक बार फिर से आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन


नयापुरवा में एक और घर नदी में समाने के कगार पर
मझगईं। कस्बा के मजरा नया पुरवा में 32 वें दिन भी कटान जारी है। अशर्फी का घर नदी में समाने के बाद शारदा की जद में अब रामभरोसे का घर आ गया है। शारदा का रौद्र रूप देख ग्रामीण यहां से पलायन कर ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं। बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि शारदा नदी करीब एक माह से लगातार तांडव मचा रही है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन का कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई एकड़ खेतिहर जमीन नदी में समाने के साथ ही उनके घर भी नदी में धीरे-धीरे समाते जा रहे हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed