फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   7915 families to get PM awas

7915 परिवारों को मिलेंगे प्रधानमंत्री आवास

Wed, 27 Jun 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
7915 families to get PM awas
infra
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2018-19 में 7915 परिवारों को आवास दिए जाएंगे। इसमें 6728 आवास सामान्य वर्ग को मिलेंगे, जबकि 1187 आवास अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र व्यक्ति शेष न होने के चलते इस वर्ग के लिए आवासों का आवंटन नहीं हुआ है। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष 1167 ग्राम पंचायतों में 8008 पंजीकरण कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 2016-17 और 2017-18 में 41140 परिवारों को आवास दिए जा चुके हैं। परियोजना निदेशक (डीआरडीए) रामकृपाल चौधरी ने बताया कि मौजूदा समय में 27620 परिवार प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में हैं, जिसमें 1640 अल्पसंख्यक और 25980 सामान्य वर्ग के लाभार्थी हैं। इसके सापेक्ष शासन ने इस वर्ष 7915 आवास आवंटित किए हैं। पात्रों को आवास आवंटन के लिए अब तक 8008 लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जा चुका है, जो लक्ष्य से कुछ अधिक है। पंजीकृत लाभार्थियों का सत्यापन कराने के बाद धनराशि की पहली किस्त खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


यह है ब्लाकवार लक्ष्य
ब्लाक अल्पसंख्यक सामान्य
बांकेगंज 165 373
बेहजम 72 231
बिजुआ 31 497
धौरहरा 82 425
ईसानगर 00 770
कुंभी 22 302
लखीमपुर 48 276
मितौली 156 519
मोहम्मदी 51 242
नकहा 108 352
निघासन 143 1002
पलिया 46 485
पसगवां 77 394
फूलबेहड़ 85 458
रमियाबेहड़ 101 402
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed