फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डीसीबी के 9941 किसानों का एनपीए होगा माफ

डीसीबी के 9941 किसानों का एनपीए होगा माफ

Tue, 06 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
डीसीबी के 9941 किसानों का एनपीए होगा माफ
डीसीबी के 9941 किसानों
विज्ञापन

का एनपीए होगा माफ
- जिला स्तरीय समिति ने 9.17 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
फसल ऋण मोचन योजना के तहत किसानों की कर्ज माफी करने की कड़ी में एनपीए खातों का ऋण माफ करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। अभी जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के 9941 किसानों के एनपीए खातों का कर्जा माफ करने के लिए जिला स्तरीय समिति ने डिमांड जनरेट कर दी है, जिसमें शासन से 9.17 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।

जिले में अभी पांच चरणों में 1,10,217 किसानों को लाभ मिल चुका है, जिनका 730.64 करोड़ रुपये कर्जा माफ हुआ है। कर्ज माफी की कड़ी में अब डीसीबी (जिला सहकारी बैंक) के एनपीए खातों पर कार्रवाई अंतिम दौर में पहुंच गई है। डीसीबी ने 40538 किसानों पर 55.12 करोड़ रुपये बकाया होने का डाटा दिया था, जिनकी जांच लेखपालों से कराए जाने के बाद 9941 किसानों के एनपीए खाते ऋण मोचन के लिए पात्र पाए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीसीबी के 9941 किसानों के एनपीए खातों का ऋण मोचन किया जाएगा। इसके लिए 9.17 करोड़ की डिमांड शासन को भेजी गई है। अन्य बैंकों के एनपीए खातों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed