{"_id":"59c3f15c4f1c1b27688b5b58","slug":"71506013532-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ज्वाला जी की ज्योति से जगमगाया मां वैष्णो दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ज्वाला जी की ज्योति से जगमगाया मां वैष्णो दरबार
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मां ज्वाला जी की ज्योति से जगमगाया मां वैष्णो दरबार
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
पुरानी चीनी मिल कॉलोनी में 21वें दुर्गा पूजा समारोह में भक्तों द्वारा बनाया गया मां वैष्णो का दरबार मां ज्वाला जी की ज्योति से जगमग हो गया है। दरबार में मंत्रोच्चार के साथ कलश, मां की ज्योति और मां की मूर्तियां स्थापित कर दरबार लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है।
मां वैष्णो दरबार में हिमांचल प्रदेश से मां ज्वाला के मंदिर से मां की ज्योति लेकर आए श्रद्धालुओं की गाड़ियों का नगर की सीमा में प्रवेश करते ही भक्तों ने ढोल नगाड़ों और मां के जयकारों के साथ स्वागत किया। नगर में मां ज्वाला की ज्योति की शोभायात्रा खुटार रोड अलीगंज रोड होते हुए नगर के सदर चौराहे पर पहुंची। जहां नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने ज्योति लेकर आए भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया और ज्योति की आरती उतारी। झमाझम बारिश के बीच शोभायात्रा का कारवां मां वैष्णो दरबार पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पं. संतोष त्रिवेदी ने मां की ज्योति, मां वैष्णो की मूर्ति और कलश स्थापना कराई। इसके बाद मां का दरबार भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। आयोजन के मुख्य यजमान सपत्नीक कृष्णानंद अवस्थी रहे। इस दौरान एसडीएम योगानंद पांडे, सीओ अभिषेक प्रताप, समाजसेवी वरुण अग्रवाल, सूर्य प्रकाश मिश्र, अन्नू दीक्षित, अमर सिंह, मुन्ना उपाध्याय, मयंक दीक्षित, ललित वर्मा आदि मौजूद रहे।
संयोजक अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि दरबार प्रात: पांच बजे से पूर्वाह्न 10 बजे तक और शाम पांच बजे से लेकर रात 10 बजे तक भक्तों के दर्शनार्थ खुला रहेगा। 22 सितंबर को प्रात: पूजन हवन के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन में शैलेश सक्सेना, अरविंद पांडे, अनुज खरे, बब्बू सक्सेना, अशोक गुप्ता, बंटी उपाध्याय, अरुण श्रीवास्तव, अनुराग गुप्ता, राकेश अड़ाना, विपिन गिरि, बब्बू अवस्थी आदि सहयोग कर रहे हैं।