फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ...और सैलानियों के लिए बंद हो गए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार

...और सैलानियों के लिए बंद हो गए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार

Thu, 15 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
...और सैलानियों के लिए बंद हो गए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार
विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के मुख्य द्वार सैलानियों के लिए बृहस्पतिवार को बंद कर दिए गए। अंतिम दिन सैलानियों की भारी भीड़ का जमावड़ा पार्क में लगा रहा। लगभग ढाई सौ सैलानियों ने अंतिम दिन जंगल का भ्रमण कर बाघ, हिरन, गैंडा के दर्शन करने के साथ ही हाथियों की सवारी का आनंद लिया। पार्क का मुख्य द्वार एफडी व डीडी ने संयुक्त रूप से बंद किया।
बता दें कि मानसून सत्र शुरू होते ही 15 नवंबर को खुलने वाले विश्वविख्यात दुधवा नेशनल पार्क के द्वार 15 जून को सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। 884 वर्गकिमी में फैले विशालकाय साल व सागौन के सौंदर्य को देखने के लिए हर साल यहां देशी व विदेशी सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। 15 जून का समय आखिरकार बृहस्पतिवार को आ गया और सैलानियों के लिए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार बंद कर दिए गए। पार्क के गेट बंद करने के दौरान एफडी सुनील चौधरी के साथ ही डीडी महावीर कौजलगि व पार्क स्टाफ भी मौजूद रहा। अंतिम दिन दो शिफ्टों में लगभग ढाई सौ सैलानियों को पार्क की सैर कराई गई। सैलानी जिप्सियों से जंगल में गए और वहां के सुंदर वातावरण का आनंद लिया। उन्होंने जमकर सेल्फी खींची।
विज्ञापन

0000000000000000000
इस सत्र में दो गैंडों की हुई मौत
दुधवा नेशनल पार्क के इस सत्र में दुधवा के गैंडों में अलग पहचान रखने वाले दो गैंडे सहदेव व बांके की मौत हुई थी। इसमें एक गैंडा जहां बुढ़ापे के कारण मर गया वहीं दूसरा गैंडे को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
सैलानियों से 45.42 लाख राजस्व की प्राप्ति
पर्यटन सत्र 2016-17 में कुल 23471 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। इसमें जहां 23359 भारतीय शामिल रहे वहीं 112 विदेशी सैलानियों ने भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने के साथ ही जंगल का भ्रमण कर आनंद लिया। इस बार पार्क को कुल 45 लाख 42 हजार 695 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

000000000000000000000
नेचर गाइड व जिप्सी चालकों को वितरित की गई किटें
फ्रैंड्स ऑफ दुधवा की तरफ से नेचर कंजर्वेशन एंड इको फाउंडेशन दुधवा टाइगर रिजर्व को किट उपलब्ध कराई गईं। जिनका वितरण गुरुवार को दुधवा के समस्त नेचर गाइड एवं जिप्सी चालकों को किया गया। फाउंडेशन के सचिव लीलाधर ने पर्यटन सत्र के अंतिम दिन नेचर गाइड व जिप्सी चालकों को दुधवा पर उपलब्ध महत्वपूर्ण किताबों, टीशर्ट आदि का वितरण करते हुए उनके कार्य की सराहना की। इस मौके पर तौफीक खान, केवल सिंह, रामलाल, धनीराम, बद्दल राना, अनिल राना, जयपाल, फरहान, इमरान, अल्ताफ, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed