{"_id":"594288f24f1c1bb3198b4786","slug":"71497532658-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक रही पेट्रोल पंप की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक रही पेट्रोल पंप की हड़ताल
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीजल और पेट्रोल के प्रतिदिन दरों के निर्धारण की नीति के विरोध में बृहस्पतिवार को दोपहर तक पेट्रोल पंपों की हड़ताल रही। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दोपहर बाद हड़ताल समाप्त कर दी। देश व्यापी हड़ताल वापसी का निर्णय रात में ही हो गया था। इसके बावजूद लखीमपुर शहर में यह हड़ताल आधी रात के बाद से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक जारी रही।
हड़ताल के दौरान वाहन चालकों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पाया। कई लोगों को तेल न मिलने से निजी वाहनों की जगह बसों से सफर करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई है। ग्रामीण इलाकों में हड़ताल की जानकारी न होने पर किसान सिंचाई आदि के लिए डीजल लेने जब पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मूल्य निर्धारण को लेकर पेट्रोल पंप पर हड़ताल का यहां मिला-जुला असर रहा। रिलायंस पंप खुला रहने से वहां दिन भर काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
रोज मूल्य निर्धारण के विरोध में राष्ट्रव्यापी पेट्रोलपंप बंदी का नगर की दर्जन भर पेट्रोल पंपों पर मिला जुला असर रहा। सुबह अधिकांश पंप बंद रहे, जिससे पेट्रोल और डीजल लेने वालों को काफी कठिनाइयां हुईं। पेट्रोल पंप मालिकों को जैसे ही पता लगा कि रिलायंस पंप खुला है तो इसके बाद दोपहर में अधिकांश पंप खोल दिए गए। तब तक रिलायंस पंप पर डीजल और पेट्रोल लेने वालों की लंबी कतारें लग गईं।