{"_id":"5937ea3b4f1c1b03758b4581","slug":"71496836667-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजनल संग्रह अमीनों का आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजनल संग्रह अमीनों का आमरण अनशन शुरू
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। राजस्व सीजनल संग्रह अमीनों ने विनियमितीकरण की मांग को लेकर बुधवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से सीजनल संग्रह अमीन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। संग्रह अमीनों ने जिले में संग्रह अमीनों के रिक्त 102 पदों पर सामयिक संग्रह अमीनों का विनियमितीकरण करने के शासनादेश का अनुपालन करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि जिला खीरी में सामयिक संग्रह अमीनों के विनियमितीकरण के लिए 102 पद रिक्त चल रहे हैं। खीरी जिले में सामयिक संग्रह अमीन 1989 से 2002 तक सफलतापूर्वक कार्य करते रहे। उसके बाद 2002 से आज तक किसी समायिक संग्रह अमीन को काम पर नहीं लगाया गया और न उनका विनियमितीकरण किया गया है। जबकि सभी शर्तें पूरी करते हुए पात्र अभ्यर्थी इसके लिए कई प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। जिला स्तर पर ज्येष्ठता सूचियां बनाई जाती हैं फिर रद्द कर दी जाती हैं। ऐसे मेें सामयिक संग्रह अमीनों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। आयु सीमा निकल जाने के कारण अब वे दूसरी नौकरी भी नहीं कर सकते। आंदोलनकारी अमीनों ने कहा कि अफसरों के झूठे वादों के विरोध में उन्हें आमरण अनशन करना पड़ रहा है। कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए सामयिक संग्रह अमीनों को विनियमित करके नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए। नियुक्तिपत्र न मिलने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
आमरण अनशन पर बैठने वाले लोगों में रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, आशाराम गिरी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश कुमार, मधुर कुमार, अवधेश चंद्र, गिरीश चंद्र, चंद्र शेखर यादव, गुंजन बाजपेयी, दीप नरायन, आशीष, राजेंद्र कुमार और शिवचरन लाल शामिल हैं।