{"_id":"5cae3231bdec2214173a396d","slug":"61554919985-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। खीरी लोकसभा और निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई, जिसमें शिवसेना प्रत्याशी मुकेश कुमार गुप्ता का नामांकन निरस्त किया गया है। इससे खीरी लोकसभा में प्रत्याशियों की संख्या 15 रह गई है, तो निघासन उपचुनाव में सात प्रत्याशी हैं।
खीरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार टेनी, निर्दलीय पारो किन्नर, राष्ट्रीय बंधुत्व पार्टी से श्रीकृष्ण कुमार, कांग्रेस से जफर अली नकवी, सपा से पूर्वी वर्मा, भाकपा से विपनेश कुमार, बहुजन अवाम पार्टी से रामजीवन, पीस पार्टी से श्रीकृष्ण, हिंदुस्थान निर्माण दल से महेश चंद्र, लोकजन संघर्ष पार्टी से कृष्ण कुमार यादव, निर्दलीय अजय कुमार उर्फ अजय कुमार दीक्षित, भारतीय किसान पार्टी से आसिफ खान, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी से मुमताज रजा, भारतीय शक्ति दल से वंदना गुप्ता, शिवसेना से मुकेश कुमार गुप्ता और निर्दलीय मनोज कुमार सिंह सहित 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिव सेना प्रत्याशी मुकेश कुमार गुप्ता ने अपने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिससे उसे निरस्त कर दिया गया है।
हस्ताक्षर होते तो पड़ जाती दो ईवीएम की जरूरत
ईवीएम में 15 प्रत्याशियों के लिए बटन होती है। 16वें नंबर का बटन नोटा का होता है। खीरी सीट पर 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जिससे लग रहा था कि यहां हर बूथ पर दो-दो ईवीएम की जरूरत पड़ेगी, लेकिन बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई तो शिवसेना प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर ही नहीं बनाए थे, जिससे उसे निरस्त कर दिया गया। इससे अब एक ही ईवीएम से मतदान हो जाएगा।
विज्ञापन
धौरहरा लोकसभा के लिए पहले दिन नहीं हुआ नामांकन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रकिया बुधवार से प्रारंभ हो गई, जो 18 अप्रैल तक चलेगी। पहले दिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, लेकिन 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए हैं। धौरहरा लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए सीडीओ रवि रंजन को रिटर्निंग आफीसर (आरओ) और एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह को एआरओ बनाया गया है। पहले दिन नामांकन पत्र लेने वालों की लाइन लगी रही। भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने तीन सेट, आंबेदकर समाज पार्टी के प्रत्याशी खुशीराम चौधरी ने तीन सेट, बसपा प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी ने चार सेट, निर्दलीय मुबस्सिर खान ने एक सेट, भारतीय कृषक दल के मनोहर यादव ने एक सेट, कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने चार, लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी की प्रत्याशी रीतू वर्मा ने एक सेट, निर्दलीय नवनीत किशोर शुक्ला, बहुजन अवाम पार्टी के अनिल कुमार, भारतीय जनक्रांति दल के अजय वर्मा ने एक-एक सेट और शिवसेना प्रत्याशी मुकेश कुमार गुप्ता ने दो सेट नामांकन पत्र लिए हैं।
खीरी में पर्चा निरस्त हुआ तो धौरहरा से नामांकन पत्र लिया
खीरी लोकसभा के नामांकन पत्रों की जांच में शिवसेना प्रत्याशी मुकेश कुमार गुप्ता का नामांकन में हस्ताक्षर न होने की वजह से नामांकन निरस्त कर दिया गया है। लिहाजा शिवसेना प्रत्याशी मुकेश कुमार गुप्ता ने धौरहरा लोकसभा से दो सेट नामांकन लिए हैं।
खीरी लोकसभा के पुलिस प्रेक्षक आए
खीरी लोकसभा के सामान्य निर्वाचन के लिए पुलिस प्रेक्षक सैफुल हक एलआरपी के निकट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अथवा सामान्य नागरिक निर्वाचन संबंधी समस्या पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक गेस्ट हाउस में सुनेंगे। पुलिस प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 8887084075 पर भी संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी लाइजन आफिसर ललित कुमार उपाध्याय ने दी।
मतपत्र पर चस्पा होंगे उम्मीदवारों के फोटो
खीरी लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद 11 अपै्रल को न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के नोटिस बोर्ड पर प्रत्याशियों के नाम और फोटो चस्पा किए जाएंगे। एआरओ अखिलेश यादव ने बताया है कि सभी प्रत्याशी अपने नाम और फोटो को नोटिस बोर्ड पर देख लें और कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित करा लें।