फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बोर्ड परीक्षाएं आज से, दागी परीक्षा केेेंद्रों पर रहेगी कड़ी नजर

बोर्ड परीक्षाएं आज से, दागी परीक्षा केेेंद्रों पर रहेगी कड़ी नजर

Thu, 07 Feb 2019 06:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं आज से, दागी परीक्षा केेेंद्रों पर रहेगी कड़ी नजर
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार यानि आज से दो पालियों में शुरू हो रही है। इसके लिए जिले के 137 कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 90604 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल के पेपर पहली पाली में और इंटर के पेपर दोनों पालियों में होंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में जहां 29569 छात्र और 22533 छात्राएं शामिल होंगी। तो वहीं इंटर में 21673 छात्र और 16829 छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नकल रोकने के लिए छह उड़न दस्ते जिला स्तर पर गठित किए हैं।
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी
नकल रोकने के लिए डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, राजकीय कन्या हाईस्कूल पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्य रंजना अवस्थी, राजकीय हाईस्कूल हिंडोलना के प्रधानाचार्य अरूण कुमार मौर्य एवं अहमदनगर के प्रधानाचार्य मिश्रीलाल के नेतृत्व में उड़नदस्ता गठित है। जबकि एक उड़नदस्ता रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटिंग प्लान तैयार
केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार दिन भर तैयारियां होती रहीं। केंद्र व्यवस्थापकों ने सीटिंग प्लान तैयार कराए। वहीं डीआईओए डॉ. आरके जायसवाल ने जीआईसी सहित कई केंद्रों पर जाकर तैयारियों की जानकारी ली। जीआईसी में गंदगी आदि देखकर उन्होंने प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार आर्य को सफाई कराने के निर्देश दिए।

इनकी होगी विशेष निगरानी
संवेदनशील परीक्षा केंद्र
1. आरयूके इंटर कॉलेज, कफारा-धौरहरा
2. नालंदा पब्लिक शिक्षा निकेतन सरस्वती इंटर कॉलेज, मछेछा-पसगवां
3. लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, मैलानी
4. रामाधान इंटर कॉलेज, बम्हनपुर-निघासन
5. सोबरन इंटर कॉलेज, संसारपुर गोला
6. रानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर- अजान
7. महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, तिकोनिया
8. केन ग्रोअर्स इंटर कॉलेज, जेबीगंज पसगवां
9. गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मढ़िया भीखमपुर
अतिसंवेदनशील
1. नालंदा पब्लिक शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बनिकागांव-पसगवां
2. केएयूके इंटर कॉलेज, पडरियातुला- भीरा

12 फरवरी से शुरू होंगे मुख्य विषय के पेपर
- बोर्ड परीक्षा का आगाज आज से हो रहा है, लेकिन प्रमुख विषय के पेपर 12 फरवरी से शुरू होंगे। पहले दिन हाईस्कूल के संगीत एवं इंटर के काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प,सिलाई और द्वितीय पाली में मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र विषय का पेपर होगा। जबकि 12 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल के प्रारंभिक हिंदी और दूसरी पाली में इंटर के सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।


परीक्षा केंद्र-137
परीक्षार्थी-90604
हाईस्कूल
संस्थागत-51602
व्यक्तिगत-500

इंटर मीडिएट
संस्थागत- 37135
व्यक्तिगत-1367

केंद्रों पर परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रही बात शिक्षकों की हड़ताल की, तो उसका परीक्षा पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई हैं।
- डॉ. आरके जायसवाल डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed