{"_id":"5c5c2ecfbdec22121f030864","slug":"61549545167-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में पीलीभीत के युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में पीलीभीत के युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। लखीमपुर-भीरा स्टेट हाईवे पर भानपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय पीलीभीत जिले के युवक की मौत हो गई। घायल दूसरे युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। हादसा स्टेट हाईवे पर भानपुुर चौराहे पर हुआ। बुधवार को पीलीभीत जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव अकेलाहंसपुर निवासी कंवलजीत सिंह (28) पुत्र अमरीक सिंह अपने दोस्त गांव रमपुरवा निवासी कारज सिंह से मिलने बाइक से आ रहे थे। भानपुर के पास भीरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के सूरज कुमार (26) की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में कंवलजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट आ गईं। लोगों ने आनन फानन में एक पिकअप से घायलों को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय कंवलजीत सिंह की रास्ते में मौत हो गई। जबकि सूरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक साल पहले हुई थी कंवलजीत की शादी
बिजुआ। मैलानी से कुछ दूर पर स्थित गांव अकेलाहंसपुर गांव के अमरीक सिंह के दो बेटे हैं। बडे बेटे का नाम सुख चैन सिंह और कंवलजीत सिंह छोटा था। कमलजीत की शादी करीब एक साल पहले तिकोनियां से हुई थी। हादसे की खबर सबसे पहले रमपुरवा गांव के कारजसिंह के परिवार को मिली, जिस पर उनके परिवार के लोग कंवलजीत के पास लखीमपुर पहुंचे।