फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नेपाल बार्डर पर मानव तस्करी रोकने पर दिया जोर

नेपाल बार्डर पर मानव तस्करी रोकने पर दिया जोर

Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर मानव तस्करी रोकने पर दिया जोर

विज्ञापन

नेपाल बार्डर पर मानव तस्करी रोकने पर दिया जोर

पलियाकलां। स्थानीय थाना परिसर में पुलिस और एसएसबी की एक बैठक हुई, जिसमें बार्डर पर महिलाओं व बच्चों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हुई। दोनों सुरक्षा एजेंसियों ने एक-दूसरे का सहयोग कर कार्य करने की बात कही है।

अपर पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ उप्र लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार आयोग लखनऊ के निर्देश पर सीओ प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में थाना पलिया में एक एसएसबी और पुलिस की बैठक हुई। बैठक में भारत नेपाल सीमा पर महिलाओं व बच्चों की मानव तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने पर खासा जोर दिया गया। साथ ही अन्य रणनीति तैयार की गई। लगातार गोष्ठी करने और गोष्ठियों में भारत नेपाल सीमा में मानव तस्करी के विरुद्ध कार्य कर रहे एनजीओ को भी सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 39वीं वाहिनी के सेनानायक हरवंश सिंह, एसएसबी निरीक्षक अभय कुमार यादव, निरीक्षक 49 वीं बटालियन अंकित कुमार, भेरजी सोडा निरीक्षक 49 बटालियन दीगर राम, पालेश चैधरी, आईबी इंचार्ज गौरीफंटा नीरज कुमार, कस्टम अधीक्षक अतुल दीक्षित, सीपीओ जयशंकर सिंह, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल, गौरीफंटा उमेश्वर प्रताप यादव, संपूर्णानगर आदर्श कुमार सिंह, चंदनचैकी फूलचंद्र व तिकुनियां के ओमप्रकाश रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed