{"_id":"5c265610bdec2257222db1e8","slug":"61546016272-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच मुक्त हुआ खीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच मुक्त हुआ खीरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले को पूरी तरह खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया है। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के हर पात्र व्यक्ति को आवास एवं शौचालय मिलेगा। इसके लिए किसी भी प्रकार का जाति, वर्ग एवं धर्म का कोई भेदभाव नहीं है। सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ कर रही है।
इस अवसर पर सीडीओ रवि रंजन ने बताया कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत बेसलाइन सर्वे के अनुसार चार लाख 10 हजार इज्जतघर बनाए गए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत करीब 40 हजार आवासों का निर्माण किया गया है और 14 हजार 362 आवास निर्माणाधीन हैं।
प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन से संबंधित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी बांटे। दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और कान की मशीनें भी बांटी। साथ ही विभिन्न खेलों में राज्यस्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले परिषदीय विद्यालय के छात्र बृजेश, नीरू, अनिल आदि को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं जिले में भइया नंबर वन और बहना नंबर वन के पुरस्कार भी प्रदान किए।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्य प्राथमिकता से गुणवत्तापरक ढंग से पूरा करें। सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा। चेतावनी दी कि काम में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक योगेश वर्मा, रोमी साहनी, अरविंद गिरि, मंजू त्यागी, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, पीडी आरके चौधरी, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम मौजूद रहे।