फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कबड्डी में संपूर्णानगर और ओयल की टीमों ने बाजी मारी

कबड्डी में संपूर्णानगर और ओयल की टीमों ने बाजी मारी

Sun, 26 Aug 2018 05:12 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में संपूर्णानगर और ओयल की टीमों ने बाजी मारी
कबड्डी में संपूर्णानगर और ओयल की टीमों ने बाजी मारी
विज्ञापन

मितौली। जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता में माध्यमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सीनियर और जूनियर वर्ग की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर विजेता बना, जबकि युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल उपविजेता घोषित हुई। जूनियर वर्ग में युवराज दत्त कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि जिला पचांयत इंटर कॉलेज कस्ता दूसरे स्थान पर रही।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख बलवीर सिंह चौहान ने कबड्डी टीमों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा खेल सभी के लिए आवश्यक है, क्योंकि खेलों से शरीर की फिटनेस बनी रहती है। साथ ही मित्रता को बढ़ावा मिलता है। इसके बाद कबड्डी टीमों के बीच मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने दांव-पेंच आजमाकर विरोधी टीम के खिलाड़ियों को पस्त किया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्र और मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आरके सैनी, राममूर्ति शुक्ल, खेल शिक्षक वीपी सिंह, सतीश सिंह, अंबरीश गुप्ता, प्रगट सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed