{"_id":"5b7db07e42c792466408c590","slug":"61534963838-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत से दहाड़ा तेंदुआ तो लोगों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत से दहाड़ा तेंदुआ तो लोगों के होश उड़े
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ने के खेत से तेंदुए की दहाड़ सुन उड़े लोगों के होश
गुलरिया। पिपरिया धनी में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। मंगलवार को अपराह्न चार बजे पिपरियाधनी निवासी दिनेश मौर्या, कौशल विश्वकर्मा, अंजीर मौर्य के साथ कई लोग सागर मौर्य के गन्ने के खेत में जानवरों को खिलाने के लिए गन्ने की पत्ती तोड़ रहे थे। अचानक तेंदुआ गन्ने के खेत में दहाडा। दहाड़ सुनकर लोग खेत से बाहर भागे।
गांव के किनारे खेत में तेंदुआ होने की बात सुनकर पड़ोसी गांव मलूकापुर, चौखड़ा, कौआखेड़ा, आदि गांवों के लोग इकट्ठा होकर आ गए और गन्ने के खेत के चारों तरफ इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है लेकिन कई घंटे बाद तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।