फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कृषि योजनाओं का लाभ लेना किसानों का अधिकार

कृषि योजनाओं का लाभ लेना किसानों का अधिकार

Sat, 09 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कृषि योजनाओं का लाभ लेना किसानों का अधिकार
फसल - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

तीन दिवसीय विराट किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी के अंतिम दिन सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करना किसानों का अधिकार है, जिसके लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर सभी किसान अपना पंजीकरण जरूर कराएं।
राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड में लगाए गए कृषि मेले के मंच पर प्रभारी उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस वर्ष गेहूं के बीज में छूट 200 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है। गेहूं के प्रमाणित बीज का मूल्य 3100 रुपये, आधारीय बीज 3350 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं के बीज उपलब्ध हैं। खेतों में फसलों के अवशेषों को न जलाने, फसल अवशेष जलाने से मृदा की उर्वरा शक्ति कम होने की जानकारी दी गई। फसल अवशेषों को खेत में ही पलटवा देने से उर्वरा शक्ति बनी रहने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने फसल ऋण मोचन योजना के बारे में और खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद, गोला के अध्यक्ष/वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कृषकों की आय दोगुनी करने के संबंध में जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉ. राजेंद्र सिंह ने सीमेन के प्रयोग से बछिया पैदा करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों में सबसे अच्छा स्टाल का प्रथम पुरस्कार मेहता फार्म मशीनरी स्टोर, द्वितीय पुरस्कार कृषि विभाग के पंजीकरण स्टाल और तृतीय पुरस्कार खुशहाली कृषि सेवा केंद्र को विधायक द्वारा दिया गया। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी (जिला योजना) प्रमोद कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. जिया लाल गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता किसान डॉ. बेनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमाशंकर मिश्र, जिला महामंत्री आशू मिश्रा, प्रधान रविंद्र पाल वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed