{"_id":"59cf9fed4f1c1baf538b5261","slug":"61506779117-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीं मुहर्रम पर निकाला गया अलम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीं मुहर्रम पर निकाला गया अलम का जुलूस
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नवीं मुहर्रम पर निकाला गया अलम का जुलूस
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर-खीरी।
नवीं मुहर्रम के मौके पर देर शाम चौक पर ताजिए रखे गए। लोगों ने इमाम हुसैन की याद में नियाज दिलाई। सारी रात मजलिसों का सिलसिला चला। इससे पहले आठवीं के जुलूस में अकीदतमंदों ने सीने पर मातम किया और अलम का जुलूस निकाला। अकीदतमंदों ने कर्बला में शहीद हुए लोगों के नाम सबील बांटी।
मुहर्रमी बाजे की धुन के साथ निकले अलम के जुलूस में चल रहे लोग सीने पर मातम करते चल रहे थे। आंखों में आंसू और दिलों में गम का एहसास कर्बला की याद दिला रहा था। मोहम्मद साहब के नवासे हजरत अली के बेटे इमाम हुसैन ने कर्बला में अपने परिवार के 72 लोगों के साथ शहादत दी थी। उन्हीं की याद में आज भी लोग गम का इजहार करते हुए मजलिस करते हैं।
खीरी टाउन। मोहर्रम के चलते खीरी स्थित शिया इमामबाड़े में पहली मुहर्रम से 10 मुहर्रम तक मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आठ मुहर्रम को अंजुमन गुलामाने हुसैन, अंजुमन हुसैनिया के लोगों ने सुन्नी इमामबाड़े से जुलूस निकाला, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए नंगी पीठ पर तलवार और छुरियों से मातम करते हुए अपने आप को लहूलुहान कर लिया। नवीं मुहर्रम को अल्ताफ मिर्जा के अजाखाने में मजलिस हुई, जिसको कमर अब्बास ने खिताब किया।
विज्ञापन
अमीरनगर। कस्बे में शुक्रवार की शाम को मुहर्रम की आठवीं का जुलूस ताजियादारों ने अकीदत के साथ निकला, जिसमें लोग अकीदत के साथ शरीक हुए। जुलूस पूरी रात कस्बे की गलियों से गुजरता हुआ इमाम चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। क्षेत्र के गरदहा गांव में आठवीं का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया।
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला सरैंया इखलाख वाले बाग से मुहर्रम नवीं का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस दिन में नगर में तालियों के साथ सूफी शरीफ मियां के घर से मियां वाली मस्जिद, नवाब के फाटक, गुरुद्वारा रोड होते हुए मंडी समिति का भ्रमण करते हुए रात एक बजे सूफी मियां के यहां पहुंचा। समापन पर लंगर बांटा गया, कुरान खानी, ईदमिलादुन्नबी का कार्यक्रम हुआ।
मुहर्रम को लेकर गांवों में पुलिस का पैदल मार्च
ममरी।
मुहर्रम को लेकर एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के निर्देश पर शनिवार को हैदराबाद, कोटवारा, सरकारगढ़, चांदामऊ, अल्लीपुर सहित कई स्थानों का जायजा लेकर गांवों में पैदल मार्च किया। एसओ ने ग्राम प्रधानों, ताजिएदारों से जानकारी की। एसओ ने ताजिएदारों से कहा कि किसी को कहीं पर ताजिया निकालने में दिक्कत आती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें आपस में किसी भी तरह के विवाद न करें।