फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   600 daughters in Lakhimpur, 240 in Nighasan will have yellow hands

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में 600, निघासन में 240 बेटियों के पीले होंगे हाथ

Sat, 22 Feb 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
600 daughters in Lakhimpur, 240 in Nighasan will have yellow hands
सामूहिक विवाह समारोह के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में लगाया जा रहा पंडाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में आज दो जगह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। लखीमपुर में 600 और निघासन में 240 बेटियों के हाथ पीले किए जाएंगे। दोनों जगह आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर के राजकीय मैदान में होने वाले आयोजन में ब्लाॅक लखीमपुर, नकहा, फूलबेहड़, ईसानगर व धौरहरा ब्लाॅक और नगर पालिका लखीमपुर, नगर पंचायत धौरहरा, नगर पंचायत खीरी टाउन और नगर पंचायत ओयल के वर-वधु का विवाह कराया जाना है। वहीं निघासन में होने वाले आयोजन में निघासन, रमियाबेहड़ ब्लॉक व नगर पंचायत निघासन, नगर पंचायत सिंगाही के करीब 240 जोड़ों का विवाह होगा।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए दोनों जगह भव्य पंडाल लगाए गए हैं। विवाह के लिए सभी वर-वधु को विवाह स्थल पर सुबह नौ बजे बुलाया गया है। डीएम, एसपी व सीडीओ ने सामूहिक विवाह के संबंधित में तैयारियों के संबंध में समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार का बजट
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाह में प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का का बजट है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार रुपये तक का जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। करीब छह हजार रुपये भोजन व अन्य तैयारियों के लिए खर्च किए जाते हैं।
-----------
ब्लाॅक व नगर पंचायत वार लगाए गए स्टाल
सामूहिक विवाह स्थलों पर वर-वधु को कोई दिक्कतें न हों, इसको लेकर ब्लाॅक व नगर निकाय वार स्टाल लगाए हैं। जहां विवाह के लिए आने वाले वर-वधु का पंजीकरण कराया जाएगा। इतना ही नहीं ब्लाॅकवार सामान उपलब्ध कराने के लिए अलग से स्टाल लगाए गए हैं।

---------------
मितौली और पलिया में 25, गोला व मोहम्मदी में दो मार्च काे सामूहिक विवाह
23 फरवरी का आयोजन होने के बाद 25 फरवरी को मितौली और पलिया में विवाह कराए जाएंगे। मितौली में 220 और पलिया में 245 जोड़ों के विवाह होंगे। मितौली में बेहजम शामिल है, जबकि पलिया में बांकेगंज व भीरा के जोड़ों के विवाह होंगे। इसके बाद दो मार्च को गोला और मोहम्मदी में विवाह कराए जाएंगे। दोनों जगह 245-245 जोड़ों का विवाह होंगे। गोला में बिजुआ व मैलानी, जबकि मोहम्मदी में पसगवां, बरवर के जोड़ों के विवाह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed