फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   5,414 nominations from Lakhimpur Kheri under the INSPIRE-MANAK scheme.

Lakhimpur Kheri News: इंस्पायर मानक योजना में लखीमपुर खीरी से 5414 नामांकन

Tue, 06 Oct 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
5,414 nominations from Lakhimpur Kheri under the INSPIRE-MANAK scheme.
लखीमपुर खीरी। इंस्पायर मानक योजना 2026 में विद्यार्थियों के नामांकन के मामले में जिले ने अच्छी भागीदारी दर्ज कराई है। अब तक 5414 विद्यार्थियों के नामांकन किए जा चुके हैं। लखनऊ मंडल के छह जिलों में लखीमपुर खीरी नामांकन के मामले में तीसरे स्थान पर है। मंडल में अब तक कुल 28,485 नामांकन हुए हैं, इसमें जिले की हिस्सेदारी करीब 19 फीसदी है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर मानक योजना में नामांकन की शुरुआत 15 जुलाई से हुई थी। शुरुआती दौर में नामांकन की गति धीमी रही, लेकिन बाद में मंडलीय स्तर पर लगातार समीक्षा के बाद इसमें तेजी आई। इसके परिणाम स्वरूप लखनऊ मंडल प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन करने वाला मंडल बना हुआ है। छह जिलों में अब तक लखनऊ से 6546, हरदोई से 5564, लखीमपुर से 5414, उन्नाव से 4608, सीतापुर से 4135 और रायबरेली से 2218 नामांकन किए जा चुके हैं। मंडल में कुल 28,485 नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक कर सकेंगे नामांकन
केंद्र सरकार ने इंस्पायर मानक योजना 2026 में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर 2026 की मध्यरात्रि तक कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इसके बाद नामांकन की तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा। ऐसे में बचे हुए दिनों में विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों के उत्कृष्ट और मौलिक विचारों का नामांकन कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed