फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   52,000 looters, killed by criminals shot by farmer

बदमाशों ने गोली मार कर किसान से 52 हजार लूटे, मौत        

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो         धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो         धौरहरा खीरी। Updated Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
52,000 looters, killed by criminals shot by farmer
Loot - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पुत्र की भी बदमाशों ने की जमकर पिटाई        
विज्ञापन

भैसा खरीदने तंबौर जा रहा था किसान पुत्तीलाल      
थाना ईसानगर क्षेत्र में मानपुर घाट रोड पर हुई वारदात  
    
सीतापुर जिले के तंबौर की बेहटा पशु बाजार भैंसा खरीदने जा रहे गांव चिंतापुरवा निवासी पुत्तीलाल और उसके पुत्र अनिल कुमार को कमना नाला के पास शुक्रवार की शाम दो बदमाशों ने रोक लिया और 52 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पुत्तीलाल को गोली मार दी, जबकि उसके पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सरेशाम हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।         
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव चिंतापुरवा निवासी घायल अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने पिता पुत्तीलाल के साथ सीतापुर के तंबौर की बेहटा पशु बाजार भैसा खरीदने पैदल जा रहा था। इसी थाना क्षेत्र के गांव कमना गांव के बाहर नाला के पास शाम करीब सवा छह बजे दो बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने पिता के पास रखे 52 हजार रुपये लूट लिए। पिता और उसने जब लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे से पिता को गोली मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बदमाशों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पिता को गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ ईसानगर प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि बदमाश किसान से 52 हजार रुपये लूट ले गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।         
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लगातार घटनाओं से सिहर उठे ईसानगर वासी 
 थाना क्षेत्र में एक के बाद एक घटना से थाना ईसानगर क्षेत्र के लोग कांप उठे हैं। पुलिस बेखौफ बदमाशों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। पखवाड़े भर में अलग-अलग गांवों में दो बदमाशों को चोरी करते समय गृहस्वामियों ने गोली मार दी थी, जिससे एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे बदमाश को उसके साथी ले जाने में सफल हो गए थे। दोनों घटनाओं के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई, नतीजतन न तो गश्त बढ़ाई और न ही पुलिस ने कोई रणनीति तैयार की। नतीजतन बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने खेत में मचान बनाकर फसल की रखवाली कर रहे गांव रमनगरा के मजरा जगदीशपुर निवासी 22 वर्षीय उमेश की गोली मार दी। घायल उमेश लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस घटना को हुए 12 घंटे ही बीत पाए थे कि बदमाशों ने गांव गांव चिंतापुरवा निवासी पुत्ती लाल की लूटपाट करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग थर्रा उठे हैं। लोगों का पुलिस से अब भरोसा उठने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस सबक लेती और गश्त तेज कर अलर्ट होती तो शायद 12 घंटे के अंदर हुईं दोनों वारदातों को बदमाश अंजाम देने का साहस नहीं जुटा पाते।        
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed