फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डीटीआर में रेड अलर्ट के तहत डीडी बफरजोन ने रात भर की पेट्रोलिंग

डीटीआर में रेड अलर्ट के तहत डीडी बफरजोन ने रात भर की पेट्रोलिंग

Mon, 04 Feb 2019 11:53 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
डीटीआर में रेड अलर्ट के तहत डीडी बफरजोन ने रात भर की पेट्रोलिंग
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने डीटीआर में अलर्ट के तहत वन कर्मियों की टीमें गठित कर जंगल की सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। रविवार रात स्वयं उन्होंने एक टीम के साथ भीरा, एलनगंज सहित पीलीभीत टाइगर रिजर्व जंगल से सटे एरिया में कांबिग की। उन्होंने जंगल के सभी रास्तों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जंगल में घुसपैठ की संभावनाएं पता लगाईं। उन्होंने संपूर्णानगर और बेलरायां रेंज पहुंचकर वन कर्मियों को सीमा पर खास चौकसी बरतने के निर्देश दिए। सोमवार को डीडी उत्तर निघासन रेंज पहुंचे और वन कर्मियों की टीमों से पेट्रोलिंग और निगरानी की समीक्षा की। उन्होंने वन कर्मियों से कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जाए साथ ही जंगल के अंदर सभी रास्तों पर निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


जटपुरा बीट के जंगल में झाड़ियों में दिखा बाघ
किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी (वन्यजीव विहार) रेंज में गश्त के दौरान वन्यजीव प्रतिपालक तौफीक अहमद को एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में छिपा बाघ दिखाई दिया। वहां से गुजरते समय जब वार्डेन को आसपास बाघ होने का अहसास हुआ तो उन्होंने ठिठक कर इधर-उधर नजर दौड़ाई। इस बीच उन्हें झाड़ियों में छिपा बैठा बाघ दिखाई दिया। उन्होंने अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर ली है। वार्डेन ने बताया कि इस क्षेत्र में बाघों और अन्य वन्यजीवों की अच्छी आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed