फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पेंशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

पेंशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Mon, 04 Feb 2019 05:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
पेंशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
पेंशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

लखीमपुर खीरी। सरकार द्वारा वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत ब्लॉक और नगर निकायों में लगे विशेष कैंपों में अब तक 1289 आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। आवेदन जमा करने के लिए शासन ने अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर पांच फरवरी की थी, जिससे मंगलवार को फार्म जमा करने का लोगों के पास आखिरी मौका है।

शासन ने विधानसभावार कैंप लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में ब्लॉक और नगर निकाय कार्यालयों में कैंप लगाए गए हैं। अब तक जमा कुल 1289 आवेदन फार्मों में सबसे अधिक 287 आवेदन लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में जमा हुए हैं। विधानसभा कस्ता (मितौली) में 93, मोहम्मदी में 239, गोला में 133, पलिया में 165, निघासन में 61, धौरहरा में 125 आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि ज्यादातर लाभार्थियों ने आवेदन जमा कर दिए हैं, जो लोग अभी छूटे हैं वह मंगलवार की शाम पांच बजे तक फार्म जमा कर सकते हैं। जल्द ही फार्मों की जांच कराकर पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed